फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked on Yogi government farmers compensation

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा-'कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए'

Sat, 07 Mar 2020 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Congress general secretary Priyanka Gandhi attacked on Yogi government farmers compensation
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दूसरे दिन भी बारिश और ओले गिरने से गेहूं, मटर, आलू और तिलहन की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। बारिश के साथ चली तेज हवा से अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सीतापुर और बाराबंकी में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, सुल्तानपुर में जहां दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
 

प्रियंका ने ट्वीट किए पाक व राजस्थान के किसानों की फोटो 

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की फोटो ट्वीट कर फंस गई हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में फसलों के बर्बाद होने की जिस फोटो को यूपी का बताकर सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने उन फोटो को राजस्थान व पाकिस्तान का बताकर पलटवार किया है। उन्होंने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि माना कि आपकी पार्टी को पाकिस्तान से अधिक प्रेम है, लेकिन पाकिस्तान और कांग्रेस शासित राजस्थान की फोटो को यूपी का न बताएं।

दरअसल, प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए सरकार को उन किसानों का दर्द सुनने का सुझाव दिया है, जिनकी फसलें बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई हैं। प्रियंका ने चार फोटो टैग कर उन्हें यूपी का बताया है। इस पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार का कहना है कि फसलों की बर्बादी दिखाती हुई इन फोटों में कुछ तो कांग्रेस शासित राजस्थान की हैं और कुछ फोटो पाकिस्तान की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed