फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress general secretary Priyanka Gandhi appeal to congress leaders for victory of party

प्रियंका ने जीते-हारे प्रत्याशियों को दी हिदायत, 'मतभेद भुलाएं, पार्टी को जिताएं'

Mon, 18 Mar 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Mar 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Congress general secretary Priyanka Gandhi appeal to congress leaders for victory of party
लखनऊ में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के जीते व हारे प्रत्याशियों से कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर दें। ज्यादा से ज्यादा एमपी जिताएं, ताकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। करीब आधा घंटे चली इस बैठक में प्रियंका ने पार्टी नेताओं की बात भी सुनी।
विज्ञापन


रविवार की शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव-2017 में जीते विधायक और हारे प्रत्याशियों की एक बैठक बुलाई थी। इसमें करीब 90 नेताओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन


हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बैठक में कहा कि सफलता के लिए जहां संगठन पदाधिकारियों को दिन-रात जुटना होगा, वहीं प्रत्याशी चयन में भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा से पूर्व प्रत्याशी रहे दलजीत सिंह ने कहा कि पार्टी को बिना किसी गठबंधन के आगे बढ़ना चाहिए, ताकि कांग्रेस वर्ष 2022 के चुनाव में विकल्प के रूप में उभर सके। कानपुर कैंट से विधायक सुहेल अंसारी ने भी उनका समर्थन किया। 
 

महराजगंज की नेता तलत अजीज ने कहा कि अन्याय खिलाफ लड़कर ही कांग्रेस अपना वजूद वापस पा सकती है। यासीन अनुरागी, वीरेंद्र चौधरी और संपत पाल ने भी प्रत्याशियों के सही चयन और किसी बड़े गठबंधन में शामिल होने के बजाय अच्छा प्रभाव रखने वाले छोटे-छोट संगठनों को साथ रखने पर जोर दिया।

प्रियंका गांधी ने हारे प्रत्याशियों व विधायकों की बात को काफी ध्यान से सुना। अंत में अपने संबोधन में कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी नेता पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें। 

चूंकि, चुनाव सिर पर हैं, इसलिए संगठनात्मक संवाद के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने में जी-जान से जुट जाएं। 

समय कम है और नफरत की दीवार तोड़ने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है। कांग्रेस ही जन समस्याओं का वास्तविक हल दे सकती है। आम आदमी की आवाज बन सकती है। इसकेलिए राहुल गांधी को पीएम बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed