{"_id":"5f3fb2c3a99da62f7734db1c","slug":"congress-district-panchayat-member-son-get-shot-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Fri, 21 Aug 2020 05:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली जनपद के खीरों प्रथम से कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी के बेटे शिवम अवस्थी (22 वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, शिवम अवस्थी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी तेलीबाग के रथीन्द्र नगर में अपनी पत्नी शोभा अवस्थी, पुत्र शिवम अवस्थी व शुभम अवस्थी के साथ रहते हैं।
शुक्रवार की दोपहर 1:45 बजे शिवम अवस्थी अपने घर के पास अपनी टाटा सफारी कार के पास खड़ा था तभी पीछे से अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगते ही शिवम औंधे मुंह आगे की ओर गिर पड़ा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसका भाई शुभम अवस्थी मौके पर पहुंचा तो शिवम सड़क पर गिरा पड़ा था। शुभम ने तत्काल घरवालों को सूचना दी जिस पर सभी शिवम को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन