फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress dissolved the post of district executive chief.

कांग्रेस ने किए बदलाव: खत्म किया जिलों के कार्यकारी अध्यक्ष का पद, अब एक ही अध्यक्ष होगा

Sat, 02 Apr 2022 05:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Apr 2022 05:51 PM IST
सार

यूपी चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष तैनात करने की व्यवस्था को खत्म कर दिया है।
 

विज्ञापन
congress dissolved the post of district executive chief.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव के मद्देनजर जिन जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किए थे, उस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। जिला व शहर अध्यक्षों के चुनाव लड़ने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे, ताकि संगठन की योजनाओं को ठीक से लागू किया जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश महासचिव (संगठन) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। अब चुनाव संपन्न हो चुका है। इसलिए पहले की तरह जिला व शहर अध्यक्ष अपने संगठनात्मक कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
विज्ञापन


दिनेश कुमार सिंह ने बताया जिन जिलों व शहरों में पूर्व में नियुक्त अध्यक्ष पार्टी छोड़ चुकेहैं, वहां कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed