फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress did around 500 rally in up

कांग्रेस ने ऐसे की यूपी का दुर्ग जीतने की कोशिश

Tue, 13 May 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 13 May 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
congress did around 500 rally in up

लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन की चाहत में कांग्रेस पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। जिसके लिए पार्टी के हर नेता ने दिया योगदान।

विज्ञापन


प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने ढाई महीने के प्रचार अभियान में ताबड़तोड़ 490 जनसभाएं की हैं।

इनमें 266 सभाएं हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर से की गई हैं जबकि 224 सभाएं नेताओं ने सड़क मार्ग से की हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 39 जनसभाएं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने की हैं।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर अभिनेत्री नगमा रहीं। मेरठ की कांग्रेस प्रत्याशी नगमा ने अपना चुनाव निपटाने के बाद प्रदेश में 38 जनसभाएं कर डालीं।

राहुल ने की 30 सभाएं

congress did around 500 rally in up

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश में कुल आठ सभाएं कीं जबकि उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 30 जनसभाएं व रोड शो कर अपना पूरा दम यूपी के चुनाव में लगाया।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की केवल दो जनसभाएं हुईं। सांसद राजबब्बर प्रदेश में 28 जनसभाओं में बोले। प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज बनकर आए अविनाश पांडेय ने भी प्रदेश में 35 जनसभाएं की हैं।

विधान परिषद में कांग्रेस के नेता नसीब पठान ने 35 सभाएं करके पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में 25 जनसभाएं की हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश में एक दर्जन सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी नौ स्थानों पर रोड शो कर कांग्रेस का प्रचार किया। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नौ जनसभाएं की हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की भी एक सभा

congress did around 500 rally in up

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री अपने ही लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद में उलझकर रह गए। उन्होंने प्रदेश में एक भी जनसभा नहीं की।

हालांकि, फैजाबाद में मतदान पांचवें चरण यानी सात मई को था लेकिन वह इसके बाद भी कहीं नहीं निकले जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने अपना चुनाव निपटाने के बाद 12 जनसभाएं की हैं।

बेनी वर्मा ने पांच व पीएल पुनिया ने सात जनसभाएं की हैं। प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री वडोदरा से चुनाव लड़ रहे थे। वहां का चुनाव निपटाने के बाद उन्होंने प्रदेश में छह जनसभाएं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed