{"_id":"7913e36f271448113c4b881cbf2c0e74","slug":"congress-complains-against-officers-to-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता से परेशान कांग्रेस ने की आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता से परेशान कांग्रेस ने की आयोग से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 May 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए नेताओं और अफसरों के बीच सेटिंग को उजागर करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग से इलाहाबाद के कई अफसरों की शिकायत की है।
इनमें सीडीओ, एसपी, सीओ से लेकर पुलिस के कई अफसर शामिल हैं।
कांग्रेस ने कहा कि इन अफसरों के रहते वहां निष्पक्ष चुनाव करा पाना संभव नहीं है। पार्टी ने इन सभी को हटाने की मांग की है।
कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से मिलकर आरोप लगाया कि इलाहाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के जुलूस पर द्वेषवश अनावश्यक लाठीचार्ज किया गया।
इसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। वर्तमान सांसद रेवती रमण सिंह सपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने हर हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतने की व्यूह रचना की है।
आरोप है कि रेवती रमण ने सीडीओ अटल कुमार राय, एसपी लल्लन राय, सीओ राधेश्याम राय, घूरपुर इलाहाबाद के एसओ जेपी राय को अपने यहां चुनावी फायदे के लिए तैनात करवाया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर इन्द्रजीत चतुर्वेदी भी उन्हीं का पक्ष लेते हैं। सीडीओ इस चुनाव में एआरओ भी हैं। इन्हें यहां से हटाए बगैर निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।