फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress campaign to connect most backward castes started in UP

UP News: अति पिछड़ी जातियों को जोड़ रही कांग्रेस, अनिल जयहिंद बोले- आबादी के हिसाब से दिलाएंगे हिस्सेदारी

Sun, 15 Jun 2025 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

यूपी में अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने के लिए कांग्रेस का अभियान शुरू हो गया है। भागीदारी न्याय महासम्मेलन में अनिल जयहिंद ने कहा कि आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी दिलाएंगे।

विज्ञापन
Congress campaign to connect most backward castes started in UP
कांग्रेस मुख्यालय में भागीदारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अति पिछड़ी जातियों को गोलबंद करेगी। इन जातियों को सियासी गुलदस्ते के रूप में सजाकर सियासी ताकत बढ़ाएगी। इसकी शुरुआत शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित भागीदारी न्याय महासम्मेलन से की गई है। महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस हर व्यक्ति को हिस्सेदारी दिलाने के लिए तत्पर है। अब आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर के 90 प्रतिशत पिछड़े, दलित आदिवासी, अल्पसंख्यक समाज के साथ प्रतिदिन शोषण हो रहा है। उनके शोषण का प्रमुख कारण आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा, सभी संवैधानिक संस्थाओं के सभी स्तर के पदों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी ना होना है। देश के सभी संसाधनों में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निश्चित रूप से बहुजन समाज के लोगों को हिस्सेदारी और न्याय मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि 2025 का वर्ष कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन का वर्ष है। सामाजिक न्याय संगठन सृजन का प्रमुख आधार बिंदु है। संगठन के सभी स्तरों में सभी वर्गों के लोगों को उनकी आबादी के अनुपात में पद और जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। 60 फीसदी से अधिक पदों पर पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को हिस्सेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रादायिकता को जड़ से समाप्त करने के लिए एकजुट हों

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि सभी वर्गों का हित तभी सुरक्षित हैं, जब संविधान सुरक्षित और मजबूत रहेगा। इसलिए सभी वर्गों का यह दायित्व है कि आर्थिक असामानता, जातीय शोषण, सांप्रादायिकता को जड़ से समाप्त करने के लिए एकजुट हों। महासम्मेलन के संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस महासम्मेलन से प्रदेश में सामाजिक क्रांति की नई शुरुआत हो रही है। अब गांव- गांव सामाजिक भागीदारी न्याय सम्मेलन करके हर जाति के लोगों को जोड़ा जाएगा। 


कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पटेल ने किया। इस दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, प्रदीप नरवाल, सुशील पासी, अनिल यादव, दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, मोहम्मद शमीम खान, देवेन्द्र निषाद, राहुल राय प्रजापति, सुनीता सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

संगठन सक्रियता के सिखाए गुर

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में पश्चिम जोन की समीक्षा की गई। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने विभिन्न जिलों से आए जिला, शहर अध्यक्षों से अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली। जिला से लेकर बूथ तक पांच स्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया। 18 सूत्री कार्ययोजना बताई। बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed