{"_id":"5932d5744f1c1bac0dbdd8dd","slug":"congress-book-says-kashmir-is-not-a-part-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार को घेरने के फेर में खुद फंसी कांग्रेस, बताया- कश्मीर भारत का अंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार को घेरने के फेर में खुद फंसी कांग्रेस, बताया- कश्मीर भारत का अंग नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में लिखा 'इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर'
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर एनडीए को घेरने में जुटी कांग्रेस ने एक बड़ी गलती कर खुद को ही कटघरे में खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने जो किताब छापी है, उसमें प्रकाशित नक्शे को लेकर वह खुद घिर गई है। किताब में कश्मीर पर भारत का अनाधिकृत कब्जा बताया गया है।
विज्ञापन
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर कांग्रेस ने ’राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच’ नाम की 16 पेज की यह किताब प्रकाशित की है। इसके पेज नंबर 12 पर जो नक्शा छापा गया है, उसमें कश्मीर को ‘इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर’ लिखा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकार वार्ता की और यह किताब भी बांटी। इसके पेज नंबर 12 पर यह विवादित नक्शा छापा गया है।
बता दें कि पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीर को पाक ऑक्यूपाईड कश्मीर कहा था, जिसके बाद उनके बयान पर बड़ा विवाद हुआ था। हालांकि, हंगामे पर कांग्रेस नेता सफाई देते हुए कह रहे हैं कि कश्मीर पर हमारी नीति एकदम स्पष्ट है। कश्मीर ही नहीं पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भी हमारा है।