फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress asked Yogi government for answers to five questions: asked why the promise of 70 lakh jobs was not fulfilled

कांग्रेस ने योगी सरकार से पांच सवालों के मांगे जवाब : पूछा-70 लाख रोजगार का वादा क्यों नहीं किया पूरा

Mon, 12 Jul 2021 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कृषि, रोजगार, शिक्षा और अपराध आदि से संबंधित मुद्दे उठाए भी उठाए।

विज्ञापन
Congress asked Yogi government for answers to five questions: asked why the promise of 70 lakh jobs was not fulfilled
प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने आम लोगों की समस्याओं से संबंधित पांच सवाल योगी सरकार से पूछे हैं। एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कृषि, रोजगार, शिक्षा और अपराध आदि से संबंधित मुद्दे उठाए भी उठाए।

विज्ञापन


धीरज गुर्जर ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने बलात्कार, हत्या, लूट और डकैती की वारदात रोकने का वादा किया था। 5 वर्षों में 70 लाख रोजगार देने का वादा था। इनमें से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। आलू, प्याज और लहसुन का समर्थन मूल्य घोषित करने का भी वादा किया था, लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया। न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही आवारा पशुओं से निजात मिली। 
विज्ञापन


भाजपा को बताना चाहिए कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले हर छात्र को लैपटॉप देने का वादा क्यों नहीं पूरा हुआ। महामना मदन मोहन मालवीय के नाम से संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना क्यों नहीं हुई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed