Lucknow : योगी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप- अजय राय ने कहा- हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है ये हुकूमत
राय का कहना है कि आज हम विधानसभा का घेराव करने वाले हैं लेकिन सरकार ने हमे रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राय का कहना है कि आज हम विधानसभा का घेराव करने वाले हैं लेकिन सरकार ने हमे रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की है। ये 'भाले' हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है लेकिन हम इस सबके बाद भी विधानसभा में प्रवेश करेंगे।
#WATCH | Lucknow: UP Congress President, Ajay Rai says, "There are pointed spears installed here... These spears will hurt our workers seriously. This is happening for the first time. This government wants to kill our workers... The way the farmers were stopped at the Ghazipur… pic.twitter.com/SrWFX91nMI
— ANI (@ANI) December 17, 2024विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की व्यापक तैयारी की गई है। कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया है।
पुलिस की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा का तृतीय सत्र चल रहा है। इसमें घेराव से कानून व्यवस्था व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये गम्भीर खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता प्रभावी है। ऐसे में कोई घेराव, धरना व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो आपके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Police put barricades outside Congress party headquarters in Lucknow as the party has announced to stage a protest at the Vidhan Sabha against the state govt pic.twitter.com/P49n1WNVJo
— ANI (@ANI) December 18, 2024
नोटिस के साथ ही कांग्रेस नेताओं और प्रदेश मुख्यालय पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को देखते हुए विधान सभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच चुके हैं। वे पुलिस प्रशासन के इस दमनकारी रवैया से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि जैसे मोदी सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कांटों की दीवार खड़ी की थी वैसे ही योगी सरकार ने विधानसभा घेरने जाने वाले कांग्रेसजनों की राहों पर कांटे बिछा दिए हैं। किंतु इस कायराना हरकत से हम डरने वाले नहीं हैं। ना ही ये कांटों वाले ऊंचे-ऊंचे बैरिकेड्स हमारे हौसले और हिम्मत को डिगा पाएंगे। हम इन कांटों को फूल समझकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। हर हाल में हम विधानसभा का घेराव करके ही रहेंगे।