{"_id":"619ea39fc1ef391dc860f481","slug":"confedration-of-indian-industry-starts-industry-led-carporate-startup-connect-initiative-lucknow-news-lko6059587160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइकान 2021 का आगाज, शुरू करें स्टार्टअप, उद्योगपति बनेंगे मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइकान 2021 का आगाज, शुरू करें स्टार्टअप, उद्योगपति बनेंगे मददगार
विज्ञापन
लखनऊ। आपके विचारों में नयापन है। भरोसा है कि आपके स्टार्टअप की योजना सफल होगी, लेकिन फंड और मेंटरशिप की कमी से स्टार्टअप शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। अब शहर के उद्योगपति आपकी मदद करेंगे। यह संभव होगा कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की पहल पर। इसके लिए दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी सीआईआई की ओर से आयोजित इंडस्ट्री-लेड कार्पोरेट-स्टार्टअप कनेक्ट इनिशिएटिव यानी आइकान 2021 में दी गई। वर्चुअल मंच पर इस कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर तक चलेगा। बुधवार को उत्तर प्रदेश खासकर लखनऊ के युवाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नई पीढ़ी पर फोकस, भेजें प्रविष्टियां
सीआईआई यूपी स्टेट काउंसिल के चेयरमैन सीपी गुप्ता ने कार्यक्रम में नई पीढ़ी को समर्पित ‘बी इनोवेटिव, बी आंत्रप्रेन्योर, बी हियर’ नारा दिया। उन्होेंने बताया कि युवा बिना वेंचर कैपिटलिस्ट या अन्य किसी की मदद लिए सीधे उद्योगपतियों से जुड़ेंगे। सीआईआई उनसे प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। इनोवेशन इंडेक्स में यूपी नौंवे स्थान पर है। काउंसिल के वाइस चेयरमैन विनम्र अग्रवाल ने कहा कि स्टार्टअप में संभावनाओं को देखते हुए ही एंजेल इंवेस्टर्स, वेंचर कैपिटलिस्ट के साथ ही कॉर्पोरेट इन्वेस्टर्स भी पैसा लगाने को तैयार रहते हैं। हम चाहते हैं कि बिना किसी मध्यस्थ के हमारे शहर के युवा हमसे जुड़ सकें। वरिष्ठ उद्योगपतियों के अनुभव का उन्हें सीधे लाभ मिलेगा। 31 दिसंबर 2020 तक नीचे दिए गए ई-मेल एड्रेस cii.up@cii.in पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। इनमें से चयनित स्टार्टअप को केंद्रीय टीम को भेजा जाएगा।
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भानु शुक्ला ने बताया कि 2022 में लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के स्टार्टअप मॉडल को प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान कई जाने-माने उद्योगपति युवाओं से रूबरू होंगे। औद्योगिक विकास एवं आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि इस कदम से राज्य में स्टार्टअप के लिए और ज्यादा बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी।