फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Condition of children scorched by electric shock improves; report sent to MD

Lucknow News: करंट से झुलसे बच्चों की हालत में सुधार, एमडी को भेजी रिपोर्ट

Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Condition of children scorched by electric shock improves; report sent to MD
ट्रॉमा सेंटर मं भर्ती रहमत अली।
लखनऊ। चिनहट के नेवादा गांव में सोमवार को 33 हजार वोल्ट के करंट से झुलसे 11 वर्षीय मोहम्मद समद और आठ वर्षीय रहमत की हालत में सुधार हुआ है। हादसे में समद का शरीर अधिक झुलस गया था, इसलिए वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। रहमत को सोमवार को ही उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। उधर, घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि बिजली विभाग दोनों बच्चों के उपचार के लिए उनके परिवारों की आर्थिक मदद कर रहा है। बुधवार को जूनियर इंजीनियर लक्ष्मी नरायन ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया। चिकित्सकों के मुताबिक, समद को भी दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन

जांच में 85 सेंटीमीटर गहराई पर मिला केबल
मुख्य अभियंता ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से एचएएल 33 केवी उपकेंद्र तक जाने वाली भूमिगत लाइन का केबल 85 सेंटीमीटर की गहराई पर मिला। घटनास्थल पर मोड़ और गड्ढा है। उनके मुताबिक, ठेकेदार ने केबल एक मीटर से अधिक गहराई में डाला था, लेकिन बारिश के कारण ऊपर की मिट्टी कम हो गई। जांच रिपोर्ट मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप भागिया को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलते समय हुआ था हादसा
सोमवार सुबह करीब 11 बजे समद और रहमत खेलते समय केबल में कील ठोकने लगे थे। इसी दौरान धमाका हुआ और दोनों बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद मिश्रा ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed