फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   condition of backward and poor should clear in caa said shivpal yadav

सीएए में साफ की जाए पिछड़ों, गरीबों की स्थिति: शिवपाल यादव

Fri, 24 Jan 2020 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
condition of backward and poor should clear in caa said shivpal yadav
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में पिछड़ों की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि छोटे पैमाने में नाई, कहार, बढ़ई, खटीक व भूमिहीन किसानी आदि का काम करने वाले लोगों के नागरिक अधिकारों को चोट न पहुंचे।

विज्ञापन


शिवपाल शुक्रवार को प्रसपा के कैंप कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर जयंती पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त कर हिंदी को सशक्त किया। उन्होंने लोहिया के निर्गुण सिद्धांतों को सगुण रूप दिया। उनकी सादगी व समाजवाद में निष्ठा अनुकरणीय है। वे आजादी के योद्धा और लोहिया के आजाद दस्ते के सदस्य थे। उन्होंने 1942 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बिहार के मुख्यमंत्री और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष जैसे पदों पर रहे। उन्होंने कुटीर व छोटे उद्योगों पर आधारित अर्थव्यवस्था पर जोर दिया। बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि देश में प्रतिदिन 35 बेरोजगार और 36 लघु व्यवसायी आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल है। कार्यशाला में प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी, युवजन सभा के अध्यक्ष अमित जानी, शिक्षक नेत्री रिंकी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रामसिंह यादव, महासचिव सत्यजीत सिंह अतवारा मौजूद थे।
विज्ञापन


रालोद ने मनाई कर्पूरी जयंती
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कर्पूरी ठाकुर जैसे राजनीतिज्ञों की और ज्यादा आवश्यकता है ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed