फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computerised system wiil be started in water dept

जल्दी ही कम्प्यूटराइज्ड होगी जलकर जमा करने की व्यवस्था

Mon, 05 Aug 2013 09:25 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
computerised system wiil be started in water dept

अब जलकर जमा करने जाने वाले उपभोक्ताओं को बेवजह की परेशानियों से निजात मिलेगी और कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर भी लगाम लगेगी।

विज्ञापन


दरअसल नगर निगम की तर्ज पर जलकल विभाग में टैक्स जमा करने की कम्प्यूटराइज्ड व्यवस्था शुरू की जानी है।

मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने आठ माह पहले ही सभी जोनल कार्यालयों में कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम लागू करने का निर्देश

दिया था। फिलहाल इसे लागू होने में कम से कम तीन से चार माह का समय लग जाएगा।

विज्ञापन

जलकर अभी तक मैनुअल ही जमा होता है। दिक्कत तब आती है जब जलकर बकाया न होने के बाद भी बिल में पिछला बकाया चढ़कर आ जाता है और टैक्स जमा रसीद खो जाती है।

लगातार मिल रही ऐसी शिकायतों को देखते हुए ही महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने जलकल विभाग को टैक्स जमा करने की व्यवस्था नगर निगम की तरह कम्प्यूटराइज्ड करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि लोगों को बेवजह की परेशानी का सामना न करना पड़े और टैक्स जमा करने वाले कर्मचारी भी गड़बड़ी न कर सकें।

जानकारों का कहना है किबहुत बार ऐसा होता है कि कर्मचारी जलकर जमा करने के बाद रसीद तो उपभोक्ता को दे देते हैं मगर उसकी पोस्टिंग रजिस्टर पर नहीं करते हैं। जब अगले साल बिल बनता है तो उसमें बकाया जोड़ दिया जाता है।


यदि रसीद नहीं है तो फिर उसको बकाया जमा करना पड़ जाता है बिना रसीद के यह तय ही नहीं हो पाता कि पैसा जमा हुआ था कि नहीं और इसका फायदा गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी उठाते हैं।


नगर निगम में भी कम्प्यूटर से टैक्स जमा करने की व्यवस्था शुरू होने से पहले गृहकरदाताओं को ऐसी ही परेशानी से जूझना पड़ता था लेकिन जब से कम्प्यूटराइज्ड व्यवस्था शुरू हुई है, यह गड़बड़ी पूरी तरह समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed