फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer center will open in firoz gandhi degree college

Lucknow News: फिरोज गांधी डिग्री कालेज में खुलेगा कंप्यूटर सेंटर

Sat, 10 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
computer center will open in firoz gandhi degree college
रायबरेली। शहर के बीचोबीच 62 वर्ष से संचालित फिरोज गांधी डिग्री काॅलेज को आधुनिक बनाने का प्रयास हो रहा है। विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि करने के लिए महाविद्यालय में एक कंप्यूटर सेंटर भी संचालित किया जाएगा। इस योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास चल रहा है। इससे महाविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर का ज्ञान भी अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव ने शनिवार को भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। महाविद्यालय की वर्तमान स्थति और उपलब्धियों पर भी चर्चा की। मीडिया से रूबरू प्रबंध मंत्री ने कहा कि महाविद्यालय के अकादमिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम चल रहा है। महाविद्यालय में 30 से अधिक अध्ययन कक्ष हैं, जिनमें से पांच कक्ष इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) से युक्त हैं। बाकी कक्ष भी आईसीटी से लैस होंगे। विद्यार्थियों के आनलाइन प्रवेश, शुल्क भुगतान के साथ ही प्रवेश, कक्षाएं व परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए नई वेबसाइट विकसित की जा रही है। इसके लिए सभी तरह की जानकारी एक जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने द्वितीय चक्र के मूल्यांकन में महाविद्यालय को ए ग्रेड दिया था। तीसरे चक्र का मूल्यांकन सितंबर में प्रस्तावित है। यहां स्थाई शिक्षकों के कुल 96 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 75 शिक्षक नियुक्त हैं। बाकी 21 पदों पर अंशकालिक शिक्षकों की तैनाती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव भार्गव, प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी, उप प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. आजेंद्र सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दाखिले के लिए 20 जुलाई तक आवेदन
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध फिरोज गांधी डिग्री कालेज में शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र 5 जून से मिल रहे है। आवेदन पत्र 20 जुलाई तक जमा होंगे। रविवार को भी आवेदन पत्र मिलेंगे। शिक्षा संकाय (बीएड) में 100 सीटें हैं। स्नातक स्तर पर बीए में 720, बीएससी में 360, बीकाम में 180 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। परास्नातक स्तर पर कला व वाणिज्य संकाय में 60-60 सीटें, विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान की 30 तथा अन्य विषयों में 20-20 स्थान हैं। प्रबंधन ने बताया कि सभी संकायों में प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।

फिरोज गांधी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंध मंत्री ओंकारनाथ भार्गव की 96वीं जयंती पर 14 जून को मनाई जाएगी। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर के लेक्चर थिएटर (प्रथम तल) में शाम 4.30 बजे भावांजलि कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed