{"_id":"5a0d47d24f1c1bd9798bcc5d","slug":"compulsory-retirement-given-to-eight-officers-of-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने तीन डिप्टी एसपी और पांच कमिश्नर रैंक के अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने तीन डिप्टी एसपी और पांच कमिश्नर रैंक के अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
retirement
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को आठ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी। इनमें पुलिस विभाग के तीन डिप्टी एसपी और पांच वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने 50 साल से अधिक उम्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य दक्षता के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के फैसला किया था।
इस काम के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया था। स्क्रीनिंग कमेटी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की शारीरिक और कार्य करने की क्षमता के आधार पर सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट पर अमल करते हुए सरकार ने पुलिस विभाग के डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी केशव करन सिंह, कमल यादव, श्योराज सिंह और वाणिज्य कर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर केशव लाल, ज्वॉइंट कमिश्नर अनिल कुमार अग्रवाल, ज्वॉइंट कमिश्नर हरीराम चौरसिया, डिप्टी कमिश्नर कौशलेश और असिस्टेंट कमिश्नर इंद्रजीत यादव को अनिवार्य सेवानिवृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन