फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaints against high-handed behavior by advocates can be lodged with the special cell

Lucknow News: अधिवक्ता करें दबंगई तो विशेष प्रकोष्ठ में कर सकेंगे शिकायत

Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Complaints against high-handed behavior by advocates can be lodged with the special cell
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। आए दिन जमीन पर कब्जे का प्रयास और अराजकता फैलाने वाले दबंग अधिवक्ताओं पर सख्ती के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने ऐसे अधिवक्ताओं के खिलाफ शिकायत के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून व्यवस्था को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जेसीपी कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने शुक्रवार को अपील की कि अराजकता फैलाने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ लोग बिना डरे शिकायत दर्ज कराएं। जेसीपी के दफ्तर में कमरा नंबर-36 में लोग अधिवक्ताओं से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए प्रकोष्ठ का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दरोगा रामेश्वर तिवारी को कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति दफ्तर जाकर या फोन नंबर 9454634500 पर संपर्क कर सकता है। शिकायत की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिक दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने जताई थी नाराजगी
हाल ही में नाका स्थित डीएवी कॉलेज में जमीन पर कब्जे के लिए विवाद हुआ था। मौके बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे थे। नाका थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने लखनऊ पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में एक आरोपी अधिवक्ता अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया था हमला
तालाब गगनी शुक्ल निवासी शाकिर 21 जुलाई को जमीन के मुकदमे की पैरवी करने जिला न्यायालय पहुंचे थे। यहां अधिवक्ता सौरभ, हर्षित पांडेय, यश पांडेय, अभय प्रताप वर्मा व 50 अज्ञात लोगों ने उन्हें बंधक बना कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। बुधवार को शाकिर के भाई आसिफ कोर्ट पहुंचे तो एक बार फिर से सौरभ व उसके साथियों ने परिसर में उन्हें लात घूंसे से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था। दोनों भाइयों ने आरोपियों के खिलाफ वजीरगंज थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि सौरभ वर्मा और अन्य आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। पुलिस टीम उसके परिवारजनों के संपर्क में हैं। सर्विलांस टीम आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



हाईकोर्ट के रुख के बाद हुई शुरुआत
अधिवक्ताओं की गुंडागर्दी के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट की नाराजगी सामने आ चुकी है। इन मामलों में पुलिस की भूमिका पर भी हाईकोर्ट ने सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट के इस रुख के बाद अब विशेष प्रकोष्ठ की शुरुआत की गई है।

इस तरह करें शिकायत
व्यक्तिगत रूप से :
संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून व्यवस्था के दफ्तर के कमरा नंबर-36 में प्रभारी दरोगा दरोगा रामेश्वर तिवारी के पास।
फोन के जरिये : प्रकोष्ठ के मोबाइल नंबर 9454634500 पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article