फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaint filed against mountaineer Arunima Sinha dismissed

Lucknow News: पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के खिलाफ दायर परिवाद खारिज

Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against mountaineer Arunima Sinha dismissed
अरु​णिमा सिन्हा।
लखनऊ। पद्मश्री और माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का परिवाद न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार सिंह ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत तथ्यों और उपलब्ध अभिलेखों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का पर्याप्त आधार नहीं बनता।
विज्ञापन

परिवादी ओम प्रकाश ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2015 में अरुणिमा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बैंक खाता चलाने का अधिकार मिला था। उन्होंने बिना जानकारी के खाते से 75 लाख रुपये निकाले और फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर ओम प्रकाश को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया। परिवादी के बयान और अभिलेखों से स्पष्ट हुआ कि अरुणिमा को बोर्ड निर्णय से एकल हस्ताक्षर का अधिकार था। ऐसे में उन्हें धन निकासी का अधिकार भी प्राप्त था। अदालत ने माना कि आरोप प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्यों से पुष्ट नहीं होते। इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 203 के तहत परिवाद निरस्त किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि परिवाद असत्य तथ्यों और भ्रामक आरोपों पर आधारित था। विपक्षियों ने उनके खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत यह कृत्य किया था, जिसका पर्दाफाश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed