{"_id":"60a568e28ebc3e6ac74e856f","slug":"complaint-against-mayo-hospital-team-will-investigate-gw-reporters-news-lko5787401182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के मेयो अस्पताल की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के मेयो अस्पताल की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
कोरोना काल में निजी अस्पतालों की ओर से प्रताड़ित करने व धन उगाही के मामले नहीं थम रहे हैं। बुधवार को संक्रमित महिला सावित्री सनवाल ने मेयो अस्पताल पर धोखाधड़ी व धन उगाही करने का आरोप लगाया।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने मरीज के शिकायती पत्र पर जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए उन्होंने चार सदस्यीय टीम बनाई है।
इसमें एसडीएम सदर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी व प्रभारी सामुदायिक केंद्र चिनहट डॉ. सुरेश पांडेय शामिल हैं। यह टीम जांच कर गुरुवार शाम पांच बजे तक डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी।
सेक्टर अफसर करेंगे चरक, ओपी चौधरी व मेट्रो हॉस्पिटल का निरीक्षण
ओवरचार्जिंग करने वाले अस्पतालों पर सख्ती जारी है। बुधवार को डॉ रोशन जैकब ने सिल्वर जुबली, गोमतीनगर व सरोजनी नगर सेक्टर के सेक्टर अफसरों को उनके क्षेत्र में स्थित अस्पतालों से ओवरचार्जिंग सहित अन्य मामलों की शिकायत पर भौतिक व अभिलेखीय निरीक्षण कर स्पष्टीकरण के साथ जांच आख्या भेजने का निर्देश दिया है। बताया कि 18 मई को सिल्वर जुबली सेेक्टर में स्थित चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गोमतीनगर सेक्टर के मेट्रो हॉस्पिटल और सरोजनी नगर के डॉ. ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को नोटिस जारी किया गया था। संबंधित सेक्टर अफसरों को अस्पतालों का निरीक्षण कर अपनी आख्या सौंपने का निर्देश जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
साईं हॉस्पिटल की जांच के आदेश
प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को सरोजनीनगर के उपजिलाधिकारी को साईं अस्पताल की जांच के आदेश दिए। पत्र में उन्होंने अस्पताल की ओर से निम्न श्रेणी का इलाज मुहैया कराने की शिकायत का जिक्र किया है। साथ ही अस्पताल में बीते दो माह में भर्ती व डिस्चार्ज मरीजों की जानकारी जुटाकर अपनी आख्या के साथ गुरुवार तक जांच रिपोर्ट भेजने को कहा। डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि अस्पताल में अधिक मौतें होने की शिकायतें मिली हैं। वहीं, यहां किसी स्थायी डॉक्टर के न होने की बात भी सामने आई है।