{"_id":"5fb8ce3bcec2d66cbe2a71eb","slug":"complain-against-amir-khan-and-his-wife-for-hiding-harassment-of-their-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म स्टार आमिर खान व उनकी पत्नी पर बेटी के यौनशोषण का मामला छिपाने पर कार्रवाई की मांग, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म स्टार आमिर खान व उनकी पत्नी पर बेटी के यौनशोषण का मामला छिपाने पर कार्रवाई की मांग, तहरीर दी
Sat, 21 Nov 2020 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
इरा और आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी के यौन शोषण के मामले में गोमतीनगर के विरामखंड निवासी अधिवक्ता अशोक पांडे ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अधिवक्ता का कहना है कि आमिर की बेटी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके यौन शोषण की कहानी बताई थी।
विज्ञापन
इस मामले में आमिर और उनकी पत्नी ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई जबकि किसी भी नाबालिग के साथ ऐसा अपराध होने पर रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी है। उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत करते हुए आमिर और उनकी पत्नी पर भी बेटी के यौन शोषण की बात छिपाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इरा का निजी जिंदगी को लेकर खुलासा
इरा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया था। इरा ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। इरा खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की थी।
इरा ने बताया कि 'जब मैं 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण किया गया था। उस समय मैं यह नहीं समझ सकी कि वह व्यक्ति इस बात को महसूस कर रहा है कि उसने क्या किया। मुझे नहीं पता था कि इस पर कैसे विश्वास करना है।
मुझे यह सुनिश्चित करने में एक साल लगा कि उस व्यक्ति को उसके कार्यों के बारे में पता था। इरा ने आगे कहा, 'जैसे ही मुझे एहसास हुआ, मैंने तुरंत अपने माता-पिता को एक ईमेल लिखा और खुद को उस स्थिति से बाहर निकाला। एक बार जब मैं बाहर आ गई तो यह इतना बुरा नहीं लगा। मुझे अब कोई डर नहीं था। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसने मुझे डरा दिया हो।'