फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   compensation amount will be increased after accidents.

UP: सार्वजनिक वाहनों से दुर्घटना पर मुआवजा राशि बढ़ाएगी सरकार, हर जिले में नियुक्त होंगे रोड सेफ्टी एआरटीओ

Sat, 10 Feb 2024 11:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

यूपी सरकार के परिवहन मंत्री ने कहा है कि सार्वजनिक वाहनों से दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की राशि को 1996 के बाद नहीं बढ़ाया गया है। इसमें कई गुना की वृद्घि की जाएगी।

विज्ञापन
compensation amount will be increased after accidents.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने यूपी विधानसभा में कहा कि सार्वजनिक वाहनों से दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने पर मिलने वाली मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव और पिंकी यादव के सवाल के जवाब में दयाशंकर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वाहन से दुर्घटना में मृत्यु होने पर बस यात्री को 40 हजार रुपये और अन्य मृतक को दस हजार रुपये मुआवजा राशि दी जाती है। वर्ष 1996 के बाद से इस राशि को नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नरसिम्हा राव: बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय थे पीएम, प्राण प्रतिष्ठा के महीने भर के अंदर भारत रत्न का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बिखरा इंडिया गठबंधन!: रालोद को मिल सकती हैं दो लोकसभा सीट, योगी सरकार में भी जगह संभव


उन्होंने माना कि यह राशि बहुत कम है, अगली बार सत्र आहूत होने से पहले इस राशि में कई गुना वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 135 मृतकों को 20.85 लाख रुपये और वर्ष 2022-23 में 58 मृतकों के आश्रितों को 12.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

हर जिले में नियुक्त होंगे रोड सेफ्टी एआरटीओ
दयाशंकर सिंह ने विधानसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रत्येक जिले में एक रोड सेफ्टी एआरटीओ की नियुक्ति की जाएगी। विधानसभा में सपा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, जियाउर्रहमान के सवाल के जवाब में दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभी जिले में एक ही एआरटीओ नियुक्त होता है, उन्हें ही सभी काम करने होते हैं। इसलिए अब एक रोड सेफ्टी एआरटीओ की भी नियुक्ति जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीते दो वर्ष में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed