{"_id":"2b553271de4625c44901fa17ac67f095","slug":"company-involved-in-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालाः एनजीओ के बाद कंपनी भी शिकंजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटालाः एनजीओ के बाद कंपनी भी शिकंजे में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की ऊपरी कमाई के जिन एनजीओ में लगे होने की सूचना है, उन एनजीओ ने मनी लॉन्ड्रिंग के दौरान एक बड़ी कंपनी के साथ भी काफी लेन-देन की।
खास बात यह कि पूर्व मंत्री के बसपा शासनकाल में इस बड़ी कंपनी के संचालकों से नजदीकी रिश्ते होने की जानकारी ईडी को मिली है।
इसके आधार पर ईडी को यह अंदेशा है कि कहीं पूर्व मंत्री की ही कमाई को काले से सफेद बनाने के लिए एनजीओ व इस कंपनी के बीच लेन-देन किया गया हो।
ईडी इसकी पड़ताल कर असलियत जानने की कोशिश कर रही है।
दूसरी तरफ ईडी जिन एनजीओ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही थी, उनके जरिये की गई मनी लॉन्ड्रिंग की रकम करीब पांच सौ करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
इसे लेकर ईडी का साक्ष्य संकलन जारी है। इसी क्रम में ईडी को इन एनजीओ और सीमेंट के कारोबार से मल्टी नेशनल स्तर तक पहुंचने वाली एक कंपनी के साथ लेन-देन की जानकारी मिली।
विज्ञापन
ईडी के सूत्र बताते हैं ऐसे कई लेन-देन सामने आने के बाद ही ईडी ने इस दिशा में पड़ताल शुरू की है।
ईडी इस कंपनी, एनजीओ और कुशवाहा या उनके करीबियों के बीच मनी लिंक स्थापित करना चाहती है।