{"_id":"6a1efcc5485c24d88b03d655","slug":"commuters-inconvenienced-by-closure-of-janaura-underpass-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-150943-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनौरा अंडरपास बंद होने से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनौरा अंडरपास बंद होने से राहगीर परेशान
Tue, 02 Jun 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
जनौरा के पास नेशनल हाईवे पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के चलते अंडरपास बंद होने से लोग रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के तहत चल रहे निर्माण कार्य के कारण जनाैरा अंडरपास से आवागमन पूरी तरह बाधित है। खासकर दर्शननगर, पूराबाजार, रसूलाबाद, तारुन जाने के लिए लोगों को घूमकर देवकाली से सीधे दर्शननगर जाना पड़ रहा है। अंडरपास बंद होने से यह दूरी बढ़ गई है।
पहले लोग अंडरपास से सीधे भीखापुर, मिर्जापुर माफी होते हुए दर्शननगर पहुंचते थे। मेडिकल काॅलेज पहुंचने में भी सहूलियत थी। इसके बंद होने से लगभग दो से तीन किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। नाका हनुमानगढ़ी होते हुए चाैक जाना भी कठिन हो गया है। दिन भर नाका, मकबरा और अवध विश्वविद्यालय के पास जाम की समस्या से जूझते लोग इसी अंडरपास से होकर निकलते हैं।
अब बंद होने होने से लोग करीब दो किमी घूूम कर आ-जा रहे हैं। इससे पहले राहगीर धनीराम का पुरवा से देवकाली जाते थे, अंडरपास बंद होने से अब उन्हें भी घूम कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मजदूर और मििस्त्रयों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी आईआईटी कैंपस जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने चाैड़ीकरण के चलते रास्ता बंद बंद कर दिया है। मार्ग बंद होने के बाद लोगों को करीब पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को हो रही है।
इनसेट
पहले नाका पहुंचने में दस मिनट लगते थे, अब आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। रोजाना आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। - अभिषेक सिंह, नाका
इनसेट
बाजार आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। पहले सीधा रास्ता था, अब लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। - सुमित प्रजापति, भीखापुर
इनसेट
दुकान के सिलसिले में दिन में कई बार शहर जाना पड़ता है। अंडर पास बंद होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बहादुर जायसवाल, जनौरा
इनसेट
कॉलेज और कोचिंग पहुंचने में देरी हो जाती है। कई बार लंबा रास्ता होने की वजह से कक्षाएं भी छूट जाती हैं। - सुनील द्विवेदी, दर्शन नगर