फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal tension in kanpur

कानपुर में तनाव: अब CO पर हुआ पथराव

Wed, 09 Apr 2014 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
communal tension in kanpur

अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक कानपुर के प्रभावित क्षेत्र कल्याणपुर में पुलिस की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीओ कल्याणपुर श्रीपाल यादव अपनी टीम के साथ कल्याणपुर में गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान उनकी गाड़ी सबसे आगे थी तभी किसी उपद्रवी ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया।

इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

वीडियो क्लिप में आए दोषियों की गिरफ्तारी जारी

communal tension in kanpur

कानपुर के सैयद नगर में हंगामे का असर पूरे‌ जिले में देखने को मिल रहा है। जिले में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक सड़कों पर सन्नाटा है और अरेस्टिंग की जा रही है।

हालांकि रात से लेकर अभी तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इसकी संख्या पता नहीं हो सकी है लेकिन प्रशासन के मुताबिक वीडियो क्लिप में जो भी चेहरा दिख रहा है, उसकी गिरफ्तारी की जा रही है।

एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक वीडियो क्लिप में नजर आए लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

communal tension in kanpur

रामनवमी शोभा यात्रा का परंपरागत मार्ग दुरुस्त न होने पर दूसरा रास्ता अपनाने से सैयद नगर मसवानपुर में मंगलवार को दो समुदायों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हो गया। कुछ प्रतिष्ठानों में आग लगा दी गई।

कई थानों की फोर्स और एसएसपी के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं।

डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी के नेतृत्व में स्वॉट टीम, पीएसी, आरएएफ ने पूरे इलाके में घेराबंदी करके लाठीचार्ज किया। घरों की छतों पर भी जवान तैनात किए गए। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई और फोर्स को सड़कों पर उतार दिया गया।

विज्ञापन

रास्ता बदलने से हुआ तनाव

communal tension in kanpur

कल्याणपुर के मसवानपुर सैयद नगर में हर साल रामनवमी शोभा यात्रा निकलती है। श्री रामनवमी महोत्सव युवा समिति मसवानपुर बड़ा मंदिर से शोभा यात्रा निकालती है। झांकियों और जूलूस के साथ शोभायात्रा सैयद नगर-सिटी मॉडल स्कूल मार्ग से फोर लेन होते हुए शनैश्वर मंदिर पहुंचती है।

कई और जगह से निकले सभी जुलूस शनैश्वर मंदिर के पास इकठ्ठा होते हैं। इसके बाद शोभायात्रा एक साथ रावतपुर रामलला स्कूल तक जाती है। वहां समारोह संपन्न होता है।

शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि इस बार प्रशासन से कहने के बाद भी परंपरागत मार्ग के गड्ढे ठीक नहीं कराए गए। कुछ जगहों पर पानी भी भरा हुआ है।

ऐसे में शोभायात्रा को बगल के रास्ते सैयद नगर-सुरेंद्र नगर मार्ग पर मोड़ दिया गया। यह रास्ता सीधे शनैश्वर मंदिर के पास निकलता है।

पथराव होने से मची भगदड़

communal tension in kanpur

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जुलूस कुछ दूर चला तभी इस मार्ग पर रहने वाले रहमतउल्ला के बेटे असलम और उनके आसपास के परिवार के लोगों ने नए रूट से शोभा यात्रा निकालने का विरोध किया और यात्रा का रास्ता रोक लिया।

वे शोभायात्रा को वापस ले जाने की जिद करने लगे। इससे बात बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। रहमतउल्ला का आरोप है कि उनके बेटे असलम, पप्पू और मंटेल का सिर फोड़ दिया गया।

उनके समुदाय के लोग भी मदद के लिए आ पहुंचे। फिर दोनों समुदायों में मारपीट और पथराव होने लगा। मकानों की छतों से भी पथराव शुरू हो गया। इससे शोभा यात्रा में भगदड़ मच गई।

जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग निकले। झांकियों में बैठे बच्चों में किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी। रथ, टेंपो और लोडर वाले भी अपने वाहन छोड़कर भाग निकले।

सुरक्षाकर्मी भी भाग निकले

communal tension in kanpur

शोभा यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी बवाल देख भाग निकले। इसके बाद रहमत उल्ला और उनके परिवार और पड़ोस के लोग शोभा यात्रा वाहनों के आगे सड़क पर लेट गए।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कई थानों की फोर्स, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे।

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल मिश्रा और एसीएम ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही अपनी बात पर अड़े रहे।

एसपी और एसीएम के सामने भी छतों और खाली प्लाटों के भीतर से पथराव किया गया। हालात बेकाबू होने की खबर पाकर डीएम रोशन जैकब, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसएसपी अजय कुमार मिश्र स्वॉट टीम, पीएसी, आरएएफ के साथ पहुंचे। सभी एसीएम, एसपी, कई सर्किल के सीओ भी आ गए।

पुलिसकर्मियों को भी आई चोटें

communal tension in kanpur

फोर्स को छतों पर मोर्चा संभालने के लिए लगा दिया गया। इतनी फोर्स के सामने भी दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। छतों पर खड़े पुलिसकर्मियों पर निशाना साधकर पथराव किया गया।

पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी भी चुटहिल हो गए। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बजरंगदल के अवध बिहारी, भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी, शैलेंद्र त्रिपाठी, पार्षद राम औतार और कई मुस्लिम नेता भी पहुंचे।

दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। रात 10 बजे तक रात तक समझाने का दौर चलता रहा।

मारपीट, पथराव में झांकी में सजे कनिष्ठा, मोहित, शिवम पांडेय, मनोज, ज्योति, सोनू, विपिन घायल हुए। इसके अलावा कई और लोगों को चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed