फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   commonwealth parliamentary conference will begin tomorrow.

राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधि सम्मेलन के लिए लखनऊ पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, कल करेंगे उद्घाटन

Wed, 15 Jan 2020 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
commonwealth parliamentary conference will begin tomorrow.
विधानभवन । - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रमंडल देशों के भारत क्षेत्र के संसदीय प्रतिनिधियों का सम्मेलन 16 जनवरी से विधानभवन में शुरू हो रहा है। सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों और लोकसभा के अधिकारयों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बुधवार को लखनऊ पहुंच गए और आज ही सम्मेलन के सिलसिले में कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें सम्मेलन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश सहित करीब 120 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सम्मेलन में  राष्ट्रमंडल देशों के सभी सात अन्य क्षेत्रीय समितियों के भी दो से तीन संसदीय प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में उद्घाटन और समापन सहित छह सत्र प्रस्तावित हैं। जिनमें संसदीय प्रणाली के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर से विधायकों की भूमिका एवं उनकी विधायी कार्यों में रुचि व क्षमता विकास सहित संसदीय व्यवस्था के समक्ष मौजूद अन्य कई प्रश्नों पर विचार-विमर्श करके समाधान तलाशने की कोशिश होगी।

ये रहेंगे उद्घाटन समारोह में मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे। समापन सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बुलाया गया है।

प्रदेश में पहली बार सम्मेलन
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश में पहली बार यह सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रमंडल देशों की सभी सात अन्य क्षेत्रीय समितियों के दो से तीन संसदीय प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। लोकसभा व राज्यसभा के 25-25 सदस्य भी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी इसमें शामिल होंगे। यह सम्मेलन लोकसभा की तरफ से आयोजित किया गया है।

अयोध्या भी जाएंगे, कई अन्य जगहों पर भी करेंगे भ्रमण

सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधियों को 18 जनवरी को प्रदेश में अयोध्या सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कराने की योजना है। जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर प्रतिनिधियों के अयोध्या ही जाने की संभावना है, लेकिन अगर कोई बिठूर सहित अन्य किसी स्थान का भ्रमण करना चाहेगा तो उसे वहां का भ्रमण कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed