फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commission ordered pgi administration to withdraw fresh recruitment

एसजीपीजीआई प्रशासन को नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Commission ordered pgi administration to withdraw fresh recruitment
एसजीपीजीआई प्रशासन को नए सिर से भर्ती निकालने का आदेश। - फोटो : ??? ?????
एसजीपीजीआई में शिक्षकों की भर्ती में संशोधन होगा। अनुसूचित जाति आयोग ने रोस्टर का पालन करते हुए नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए एक माह का वक्त दिया है। इस मामले को अमर उजाला ने वरीयता से उठाया था। पीजीआई में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
कुछ शिक्षकों ने आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा। इस पर आयोग सदस्य अंजूबाला के समक्ष निदेशक और एससी-एसटी के लाइजन ऑफिसर को तलब किया गया।
शुक्रवार को आयोग के सामने निदेशक प्रो. आरके धीमान, रजिस्ट्रार डॉ. अफजल, लाइजन ऑफिसर (एससी) डॉ. विकास कन्नौजिया, लाइजन ऑफिसर (ओबीसीसी) डॉ. सुदीप कुमार उपस्थित हुए। आयोग के सामने पूरा ब्यौरा रखा।
विज्ञापन

यह भी बताया कि नई भर्ती में 165 पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 83 पद आरक्षित हैं। आयोग सदस्या ने पहले से कार्यरत संकाय सदस्यों और नई भर्ती के पदों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को दोषपूर्ण माना। पूर्व में जारी विज्ञापन को निरस्त करने का निर्देश दिया। रोस्टर का पालन करते हुए एक माह में नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है।
आयोग ने किया तलब तो बने लाइजन ऑफिसर
एसजीपीजीआई में लंबे समय से लाइजन ऑफिसर का पद खाली चल रहा था। आयोग ने तीन मार्च को निदेशक को तलब किया। साथ में यह भी कहा कि एससी-एसटी लाइजन ऑफिसर भी साथ आएं। इस पर आननफानन 10 मार्च को संस्थान में लाइजन ऑफिसर की नियुक्ति की गई। इसमें ओबीसी लाइजन ऑफिसर की जिम्मेदारी हृदय रोग विभाग के प्रो. सुदीप कुमार और एससी-एसटी लाइजन ऑफिसर नेत्र रोग विभाग के प्रो. विकास कन्नौजिया को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
एसजीपीजीआई में शिक्षकों की नियुक्ति में रोस्टर का पालन नहीं होने का मामला सबसे पहले अमर उजाला ने उठाया था। 22 फरवरी को माई सिटी के पेज एक पर पीजीआई: आरक्षण की अनदेखी का आरोप शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि संस्थान में कार्यरत कुल 223 संकाय सदस्यों में एसटी शून्य है। एससी के 25 और ओबीसी के 28 पद हैं। दोनों को मिलाकर सिर्फ 53 पद हैं। जबकि नियमानुसार एसटी को दो फीसदी, एससी को 21 फीसदी और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। खबर में बताया गया कि आरक्षण नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके बाद मामले में सांसद कौशल किशोर ने भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed