फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   commission investigating jawahar bagh violence issue dissolved.

जवाहर बाग हिंसा मामले की जांच कर रहा आयोग भंग, अब सीबीआई करेगी पड़ताल

Thu, 13 Apr 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
commission investigating jawahar bagh violence issue dissolved.
जवाहर बाग हिंसा की एक तस्वीर

मथुरा के जवाहर बाग कांड की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय मुर्तजा आयोग को भंग कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश से मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है। आयोग द्वारा एक अप्रैल तक की गई जांच की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन


मथुरा के जवाहर बाग में बीती जून में अवैध कब्जेदारों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग और पथराव किया था, जिसमें एक एसओ और एक सीओ की मौत हो गई थी।

इस मामले की जांच के लिए जून में ही राज्यपाल ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा को एकल सदस्यीय आयोग के रूप में नियुक्त किया था।

पहला इसका कार्यकाल दो माह का था, जिसे बाद में 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन, दो मार्च को हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए।

विज्ञापन

ये आदेश जारी किया गया

commission investigating jawahar bagh violence issue dissolved.
राज्यपाल राम नाईक

इसलिए राज्यपाल की ओर से प्रमुख सचिव, गृह देबाशीष पंडा ने जारी आदेश में कहा है कि एक अप्रैल 2017 से जांच आयोग अस्तित्वविहीन हो गया है।

एक अप्रैल 2017 तक आयोग द्वारा की गई जांच को राज्य सरकार को सौंपने के लिए भी कहा गया है।

साथ ही आयोग को उपलब्ध कराया गया साज-सामान और अन्य सामग्री भी 20 अप्रैल तक राज्य सरकार को लौटाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed