फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commandant General removed in Home Guard Duty Scam

होमगार्ड ड्यूटी घोटाले में कमांडेंट जनरल पर गिरी गाज, ‘बाध्य प्रतीक्षा’ में भेजे गए

Tue, 03 Dec 2019 08:11 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Commandant General removed in Home Guard Duty Scam
होमगार्ड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी है। होमगार्ड ड्यूटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल जीएल मीणा को बाध्य प्रतीक्षा में भेज दिया गया है। उनकेस्थान पर डीजी जेल आनंद कुमार को होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार होमगार्ड विभाग में ड्यूटी घोटाले को लेकर सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। पहले यह मामला केवल दो जिलों में पकड़ में आया था, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो कई और जिलों में होमगार्ड ड्यूटी में खामियां पाई गईं। इसके अलावा विभिन्न जिलों के कमांडेंट को चार्ज देने के मामले में भी मनमानी का आरोप है। पुराने नियमों को दरकिनार करते हुए जिला कमांडेंट के लिंक अफसरों को नजर अंदाज किया गया। 
विज्ञापन


मसलन नोएडा के जिला कमांडेंट रामराज कनौजिया के प्रोन्नति के बाद उन्हें अलीगढ़ का मंडलीय कमांडेंट बना दिया गया था। इसके बाद 31 अक्तूबर को मेरठ के मंडलीय कमांडेंट डीडी मौर्य को नोएडा के जिला कमांडेंट का चार्ज दे दिया था। जबकि डीडी मौर्य ने नोएडा जाने से लिखित रूप से मना किया था। लेकिन डीजी होमगार्ड के दबाव के कारण उन्हें नोएडा जिला कमांडेंट की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ में डीजी होमगार्ड की वरिष्ठ स्टाफ अफसर प्रतिभा अंबेडकर ने जांच की थी और दो थानों में होमगार्ड ड्यूटी में अनियमितता पाई थी। सूत्रों के अनुसार प्रतिभा अंबेडकर ने लखनऊ के जिला कमांडेट को हटाने की सिफारिश भी की थी, लेकिन डीजी होमगार्ड ने उसे भी अनदेखा कर दिया। बाद में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई और जिला कमांडेंट को जेल भेज दिया गया और शासन ने जिला कमांडेंट को निलंबित किया गया। 


निलंबन के बाद पांच दिनों तक न तो जिला कमांडेंट की पोस्टिंग की गई और न ही उनके लिंक अफसर को चार्ज दिया गया। बल्कि बाराबंकी के जिला कमांडेंट सत्य प्रकाश सिंह को लखनऊ जिला कमांडेंट का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया, जिसके बाद सत्यप्रकाश सिंह छुट्टी पर चले गए थे। इन सब मामलों के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने डीजी होमगार्ड गोपाल लाल मीणा को उनके पद से हटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed