फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Come, donate blood today and become a supreme donor.

Lucknow News: आएं, आज रक्तदान कर बनें महादानी

Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Come, donate blood today and become a supreme donor.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। अमर उजाला फाउंडेशन व नोबेलरे सोसाइटी के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को केजीएमयू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इस पहल से लोगों को महादानी बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में चिकित्सा दुर्घटना, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रक्त की काफी जरूरत पड़ती है। कुछ समय से यहां ए और एबी पॉजिटिव समूह का खून कम है। इसी को देखते हुए शिविर लगाया जा रहा है। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुष।
वजन कम से कम 50 किलोग्राम।
बुखार, संक्रमण या गंभीर बीमारी न हो।
रक्त में हीमोग्लोबिन की न्यूनतम मात्रा 12.5 हो।

इन लोगों के लिए है मनाही
50 किलोग्राम से कम वजन वाले।
18 से कम और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र।
गर्भवती और एनीमिया ग्रसित महिलाएं।
एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी से पीड़ित मरीज।
हाल ही में बड़ी सर्जरी या जिन्हें गंभीर संक्रमण हुआ हो।
शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के तुरंत बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed