फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Colleges are wooing students by spreading propaganda in a wrong way

एकेटीयूः रैंकिंग का गलत हवाला देकर विद्यार्थियों को लुभा रहे कॉलेज

Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Colleges are wooing students by spreading propaganda in a wrong way
गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर रहे कॉलेजों को एकेटीयू प्रशासन ने चेताया। - फोटो : ??? ?????
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कई कॉलेज विवि की रैंकिंग का गलत हवाला देकर नए सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि कोई संस्थान खुद को विवि का एक नंबर कॉलेज तो कोई उत्तर भारत का पहला स्थान पाने वाला कॉलेज बता रहा है। इस पर विश्वविद्यालय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया है।
विज्ञापन

प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है जबकि आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
यही वजह है कि कॉलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आकर्षित करने के लिए विज्ञापन आदि प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विवि के संज्ञान में आया है कि अपने इस प्रचार-प्रसार में कई कॉलेज एकेटीयू की रैंकिंग का हवाला दे रहे हैं। वे खुद को एकेटीयू का एक नंबर का कॉलेज बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर वह अभी से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। आगे चलकर इन्हीं रजिस्टर्ड विद्यार्थियों का प्रवेश डायरेक्ट एडमिशन में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इससे छात्रों व अभिभावकों के गुमराह होने की आशंका है।
विवि प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजों की इस तरह की कोई रैंकिंग नहीं जारी करता है। वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों को परीक्षाफल के आधार पर कोई रैंकिंग नहीं दी गई है।

अगर कोई भी संस्था छात्र या अभिभावक को गुमराह करने का प्रयास करता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वाइवा भी ऑनलाइन होगा
एकेटीयू अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन की सफल शुरुआत के साथ ही सम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का वाइवा भी ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। विवि के डीन यूजी प्रो. सुबोध वैरिया ने सभी संबद्ध कॉलेजों को सूचित किया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों की ड्यूटी सूची संस्थानों की लॉगइन में उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र हित में प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी तैयार कर संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दें। साथ ही वाह्य परीक्षकों का विवरण भी सत्यापित कराकर ऑनलाइन परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed