फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   collectorate employee promotion by exam

16 साल बाद मिलेगी कलेक्ट्रेट कर्मियों को प्रोन्नति

Sun, 22 Dec 2013 02:29 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
collectorate employee promotion by exam

करीब 16 साल के लंबे अंतराल के बाद कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग में कार्यरत ग्रुप डी कर्मियों को प्रोन्नति परीक्षा में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


परीक्षा उर्त्तीण करने वाले नजारत चपरासियों को प्रोन्नति के बाद ग्रुप सी में लिपिक बनने का मौका मिलेगा।

कलेक्ट्रेट प्रशासन जिले की चारों तहसील व कलेक्ट्रेट में कार्यरत नजारत अनुभाग के तहत आने वाले ग्रुप डी कर्मियों की इस प्रोन्नति परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


इसके लिए कलेक्ट्रेट सहित सदर, बीकेटी, मोहनलालगंज व मलिहाबाद तहसील में कार्यरत पात्र कर्मियों को चिह्नित कर उनके अब तक के सेवाकाल का लेखा जोखा संबंधित अनुभाग प्रभारियों से तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार कुल पदों के बीस फीसदी कोटे के तहत ग्रुप डी से ग्रुप सी में कर्मचारियों को प्रोन्नति परीक्षा के आधार पर तैयार वरिष्ठता सूची व ग्रेडेश के आधार पर लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति देने का प्रावधान है।

इसके तहत कलेक्ट्रेट प्रशासन ने परीक्षा में हिस्सेदारी के लिए पात्र कलेक्ट्रेट व तहसील के 90 कर्मियों को लिखित व टंकण परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

सूत्रों की माने तो 28 दिसंबर को यह विभागीय परीक्षा प्रस्तावित है। नए साल के पहले महीने में परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रशासन तोहफा देगा।

एडीएम प्रशासन देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित विभागीय प्रोन्नति परीक्षा से नजारत अनुभाग के नौ ग्रुप डी कर्मियों को प्रोन्नति के बाद लिपिकीय संवर्ग की सेवा में जाने का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed