फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coldest day of the season

सीजन का सबसे ठंडा दिन, ठिठका जनजीवन

Wed, 15 Jan 2014 10:35 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
coldest day of the season

रविवार शाम शहरियों ने आखिरी बार सूरज को ढलते देखा था, उसके बाद 60 से भी ज्यादा घंटे बीतने के बाद भी मंगलवार की शाम तक धूप के दीदार नहीं हुए।

विज्ञापन


दो दिन से कोहरे के बीच ठिठुर रहे शहरी मंगलवार को सीजन के सबसे सर्द दिन में पूरा दिन कंपकंपाते रहे। सामान्य से 9 डिग्री कम 12.5 डिग्री रिकॉर्ड हुए दिन के अधिकतम पारे ने हाड़ तक कंपाई।
विज्ञापन


ये सोमवार को रिकार्ड हुए 13.3 डिग्री की अपेक्षा और गिरा। सुबह से शाम तक बदले विंड पैटर्न के साथ गलन से सिकुड़े लोग गर्म कपड़ों से लदे रहने के बावजूद अलाव-हीटर तलाशते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान और न्यूनतम पारे के बीच महज 4.2 डिग्री के रिकॉर्ड अंतर ने ठंड से लोगों की हालत खराब कर दी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक बुधवार को भी सुबह घने कोहरे के साथ ठंड के यही तेवर देखने को मिलेंगे।

बीते 60 घंटों से धूप के दीदार को तरस रहे शहरियों का इंतजार मंगलवार को भी जारी रहा। लोग सुबह जब सोकर उठे तो बर्फीली हवाओं के साथ ही घने कोहरे से दो-चार हुए।


सुबह का न्यूनतम तापमान भले ही 8.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ हो, लेकिन गलन इस कदर रही कि अलाव व हीटर तापने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली।

दोपहर 1 बजे के बाद ही दिन का तापमान बमुश्किल दहाई के आंकड़े को पार कर सका। कॉलोनी व मोहल्लों के पार्क बच्चों की धमाचौकड़ी से सूने रहे तो ठंड के चलते राजधानी के अधिकतर सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।

लगातार दो दिन से धूप न खिलने से घरों के कमरों में भीगे कपड़ों के ढेर ने भी दिक्कतें बढ़ाई। सूर्यास्त के बाद गलन अचानक ही बढ़ी तो लोगों के हाथ दस्तानों से लैस हो गए। शीतलहरी के चलते लोग घरों से कम ही बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed