फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold waves in Lucknow.

लखनऊ: पारा दो डिग्री लुढ़का, अचानक बढ़ी गलन

Thu, 31 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cold waves in Lucknow.

नए साल के पहले ठंड ने अपने तेवर दिखाए और बुधवार रात शहरी सीजन के पहले घने कोहरे से रूबरू हुए। एक पखवारे से कोहरे की लुकाछिपी चल रही थी।

विज्ञापन


हवा के झोकों के साथ गलन बढ़ा रहे पारे के तेवरों ने बुधवार की रात ठंड बढ़ा दी। राजधानी से सटे कस्बाई इलाकों और हाईवे पर देर रात घने कोहरे से विजिबिलटी कम हुई।
विज्ञापन


महज एक दिन पहले तक दिसंबर में ही गर्मी के अहसास से रूबरू हुए राजधानी के लोग बुधवार को बदले हुए मौसम को देख अचंभित थे।

लोगों को दिसंबर में ही जनवरी की आने वाली ठंड का अहसास हुआ। रात को बाइक सवार कड़कड़ाती ठंड में देर रात अरसे बाद घने कोहरे में सड़कों पर दिखे। गलन ठिठुरन के बीच गहराते कोहरे ने बढ़ी ठंड के साथ कंपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 डिग्री तक जा पहुंचा था तापमान

Cold waves in Lucknow.

लगभग 10 डिग्री तक जा पहुंचे दिन के न्यूनतम तापमान ने गोता लगाया। देर शाम तक सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 7.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।

यह मंगलवार को दर्ज हुए 9.5 डिग्री की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 डिग्री दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि  नए साल में ठंड के तेवर और तीखे होंगे, पारे का उतार-चढ़ाव जारी रहने के बीच पछुआ हवाओं से गलन बढ़ेगी, रात का पारा सरकेगा। सुबह के समय कोहरा और घनी धुंध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed