फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold wave warning for two days in the state, icy cold hits

प्रदेश में दो दिन तक शीत लहर की चेतावनी, बर्फीली ठंड ने जकड़ा

Fri, 18 Dec 2020 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Cold wave warning for two days in the state, icy cold hits
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अधिकतर इलाके शीत लहरी की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों ऐसी ही बर्फीली ठंड होने के आसार जताए हैं। जारी चेतावनी में कहा गया है कि उत्तरी पाकिस्तान व पड़ोसी राज्यों के बीच मौसमी बदलावों से पश्चिमी विक्षोभ जैसे हालात बन रहे हैं। इस कारण रविवार तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरे के भी आसार हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निदेशक मौसम केंद्र चौ. चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ से जारी बुलेटिन क े मुताबिक, जिलों में पारा तीन डिग्री से आठ डिग्री के बीच ही दर्ज किया गया। फुरसतगंज, बरेली, मुजफ्फरनगर , चुर्क में न्यूनतम पारा चार डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं गोरखपुर और बरेली का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। उरई का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी (बीएचयू), बलिया, फैजाबाद, में न्यूनतम तापमान सात और आठ डिग्री के बीच रहा। वहीं राजधानी  लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


ये शहर रहेंगे प्रभावित
प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, बहराइच, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, आगरा, मथुरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, जीबी पंत नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, लखीमपुर खीरी और इनसे जुड़े इलाके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 04 डिग्री से कम दर्ज हुआ तापमान
फुरसतगंज 3.0
बरेली- 3.4
मुजफ्फरनगर- 3.6

 06 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
बांदा- 4.4
फतेहगढ़ 4.5
मेरठ- 4.6
आगरा 4.8
अलीगढ, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर-5.2
झांसी- 5.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed