{"_id":"6747718ee9ebdef3fd04b0c7","slug":"cold-storage-clerk-missing-under-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-101-1-slko1033-123221-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में शीतगृह का लिपिक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में शीतगृह का लिपिक लापता
Thu, 28 Nov 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। शीतगृह में ड्यूटी पर गए लिपिक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लिपिक के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुटी है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे जीतसिंह मजरे कंदरावां गांव निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह जामों कोल्ड स्टोर मदारीगंज में लिपिक के पद पर काम करते हैं। सोमवार को वह ड्यूटी के लिए घर से निकले लेकिन वापस नहीं आए। मोबाइल घर ही छोड़ गए थे। घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पिता ने बताया कि बेटे से पहले लिपिक के पद पर काम करने वाले युवक को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में हटा दिया गया था। वह बेटे को परेशान करता है।
गत शनिवार को युवक अपने एक साथी के साथ उनके घर पहुंचा और बेटे से चार पांच दिन के लिए गायब हो जाने को कहा। कुछ देर तक बात करने के बाद वे चले गए। उसके दो दिन बाद बेटा लापता हो गया। बुधवार को पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद