फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cold drink and packed food are carcinogenic

कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस-सलाद के शौकीन हैं तो पढ़ लें ये खबर

Wed, 10 Feb 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
cold drink and packed food are carcinogenic

कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस और पैक्ड सलाद का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इनमें मनमाने तौर पर फूड प्रिजर्वेटिव सोडियम बेंजोएट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से खाद्य पदार्थों में सोडियम बेंजोएट का इस्तेमाल 5 मिली ग्राम प्रति किलो तक ही होना चाहिए, पर यहां कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस और सलाद में 2119 मिग्रा प्रति किलो तक इसका इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


यानी मानक से 424 गुना अधिक। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च (आईआईटीआर) ने चेताया है कि सोडियम बेंजोएट का ज्यादा इस्तेमाल कैंसरकारक होने के साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च ने सोडियम बेंजोएट की अत्यधिक मात्रा खाद्य पदार्थों में मिलने के बाद इसके इम्यून सिस्टम पर नुकसान की जांच लैब में की। आईआईटीआर की इस स्टडी को फरवरी के फूड एंड टॉक्सिकोलॉजी जर्नल में पब्लिश किया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक सोडियम बेंजोएट का इम्यून सिस्टम को प्रभावित करने की आशंका सही है। इस शोध में आईआईटीआर के हेड फूड टॉक्सिकोलॉजी डॉ. मुकुल दास, वैज्ञानिक डॉ. आशीष यादव, डॉ. अरविंद कुमार और बीएचयू की मॉलीक्यूलर इम्यूनोलॉली लैब के वैज्ञानिक डॉ. अनुराग त्रिपाठी शामिल रहे।

यूएसए में तो कोल्ड ड्रिंक में इस्तेमाल पर है रोक

cold drink and packed food are carcinogenic

यूएसए में सोडियम बेंजोएट को कोल्डड्रिंक में उपयोग करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सॉल्ट और बेंजीन की रिएक्शन से सोडियम बेंजोएट बनता है। बेंजीन की मौजूदगी ही इसे सेहत के लिए खतरनाक बनाती है।

फूड प्रिजर्वेटिव्स के रूप में सोडियम बेंजोएट का बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे दुकानदार तक उपयोग करते हैं। स्वाद में तीखापन लाने केलिए इसकी मात्रा को भी बढ़ा दिया जाता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक सोडियम बेंजोएट में कार्सिनोजेनिक गुण होता है। यानी इतनी अधिक मात्रा में उपयोग कैंसर का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed