{"_id":"6ac2c28b0d2048795a0660c5","slug":"coaching-centre-shut-down-students-demand-refund-of-fees-lucknow-news-c-13-lko1096-1950776-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोचिंग पर ताला, छात्र-छात्राओं ने वापस मांगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोचिंग पर ताला, छात्र-छात्राओं ने वापस मांगी फीस
विज्ञापन
पुलिस को शिकायती पत्र देते छात्र।
लखनऊ। अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छात्रों के मुताबिक, भवन मालिक ने किराया जमा न होने के कारण संस्थान पर ताला लगा दिया है। कक्षाएं लंबे समय से लंबित होने और अब कोचिंग बंद होने से विद्यार्थियों ने फीस वापस कराने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों ने अलीगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विद्यार्थियों के अनुसार, उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए बैच-2027 में प्रवेश लिया था लेकिन कई महत्वपूर्ण कक्षाएं लंबे समय से नहीं हुईं। नियमित कक्षाओं के संचालन में भी समस्या रही। छात्रों का कहना है कि प्रबंधन से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। छात्रों के मुताबिक, अब भवन पर ताला लगने के बाद उनका संस्थान से भरोसा उठ गया है। ऐसे में वे लंबित कक्षाओं को शुरू कराने के बजाय अपनी जमा फीस वापस चाहते हैं।
विद्यार्थियों ने पुलिस से प्रबंधन से वार्ता कर फीस वापसी में मदद की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुप्रिया राज, अंकित कुमार, आदित्य शुक्ला, नितिश श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, प्रत्युष प्रताप, खुशी दीक्षित, निधि सिंह, शौर्य सिंह, देवांशी उपाध्याय, रवि यादव, कल्पना, राजन चौहान, नीरज मिश्रा, वंशिका, आयुष, उज्ज्वल राज, अयान अंसारी, दक्ष यादव, अंशिका भट्ट, सृष्टि मालवीय समेत कई छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जब कोचिंग प्रबंधन से बात की गई तो उनकी स्थानीय प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ समय से विद्यार्थियों को कोर्स मटेरियल उपलब्ध नहीं हो सका है। इस वजह से ही विद्यार्थी फीस वापसी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर बंद नहीं किया गया है, जल्द ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने थाने आकर शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्हें कोर्स उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कोचिंग प्रबंधन से बात की गई है। प्रबंधन ने छात्रों को कोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
प्रति छात्र एक से डेढ़ लाख रुपये ली गई थी फीस
छात्रा खुशी दीक्षित के मुताबिक, कोचिंग में 300 से अधिक विद्यार्थी हैं और प्रत्येक से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये फीस ली गई है। शनिवार को संस्थान पहुंचने पर ताला लगा मिला। भवन मालिक ने बताया कि कई माह से किराया बकाया है। उसने कहा कि ताला तभी खुलेगा जब पूरा किराया जमा हो जाएगा।