फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coach kept on restaurant track

Lucknow News: रेस्टोरेंट ट्रैक पर रखा गया कोच

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Coach kept on restaurant track
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के बछरावां रेलवे स्टेशन पर नए साल से रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा। रेस्टोरेंट तैयार करने के लिए कुछ ज्यादा काम नहीं बचा है। सिर्फ साज-सज्जा होनी बाकी है। कोच शिफ्ट करने का काम शुक्रवार देर शाम पूरा कर लिया गया। इस काम के दौरान एक घंटे का ब्लॉक भी लिया गया, ताकि कोई ट्रेन गुजरने न पाए। पहले इलेक्ट्रिक लाइन खोली गई, फिर हाइड्रा मशीन से कोच उठाकर रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन



बछरावां रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बन रहा है, जो इसी महीने के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। स्टेशन परिसर में बाउंड्रीवाल के निकट रेस्टोरेंट के लिए एक महीने पहले ट्रैक बन गया था। एक पखवाड़े पहले कोच आ गया था, जो स्टेशन की एक रेल लाइन पर खड़ा कर दिया गया था। इसी रेल लाइन से रेस्टोरेंट के ट्रैक तक कोच पहुंचाने का काम हाइड्रा मशीन से पूरा किया गया। रेल लाइन और रेस्टोरेंट ट्रैक तक 200 मीटर का रास्ता बनाया गया था।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने कोच शिफ्टिंग के लिए दो हाइड्रा मशीनें बुलाई गई थीं। इनके जरिए एक ट्रक पर कोच रखा गया और रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया। इस काम के लिए एक घंटे ब्लॉक लिया गया, लेकिन ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिना सुरक्षा उपकरण के जुटे रहे कर्मचारी

रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए बोगी शिफ्ट करने का काम तो हुआ, लेकिन इसमें लगे कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। इस दौरान बिजली के तारों को खोला गया। हाइड्रा मशीन से कोच उठाया गया। रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया। विद्युत कर्मचारियों के पास न दस्ताने थे और न हेलमेट। अन्य कार्यों में भी कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते दिखे। ऐसे कार्यों में हादसे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed