फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CNG PNG prices go high after UP Election results.

आसार : चुनाव परिणाम के बाद महंगी होगी सीएनजी-पीएनजी, डीजल-पेट्रोल के भी बढ़ेंगे दाम

Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ गैस के दाम बढ़ने की भी आशंका है। सीएनजी की 10 तो पीएनजी की पांच रुपये किलो तक कीमत बढ़ सकती है।

विज्ञापन
CNG PNG prices go high after UP Election results.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दस मार्च के बाद डीजल-पेट्रोल के दाम 10 से 12 रुपये तक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सीएनजी भी 10 और घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी पांच रुपये किलो तक महंगी हो सकती है। इससे सीएनजी के दाम 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 40 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के पार जा सकती है।

विज्ञापन


ग्रीन गैस के बड़े अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आते ही डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते ग्रीन गैस ने विदेश से आने वाली गैस के कोटे में 20 प्रतिशत की कटौती की है, जिसका सीधा असर कीमत पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि सीएनजी 10 तो पीएनजी पांच रुपये महंगी होगी। वहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी हाल ही में बढ़ी है।

विज्ञापन

थोक में बढ़ चुके डीजल के दाम

फुटकर में पेट्रोल पंपों पर अभी भले ही डीजल महंगा नहीं हुआ है, लेकिन थोक में दाम बढ़ गए हैं। इसी कारण नगर निगम ने अपना डीजल पंप बंद कर दिया है। निगम बाजार से डीजल ले रहा है, क्योंकि प्राइवेट पंपों पर जिस कीमत में डीजल शहरवासियों को मिल रहा है उससे छह रुपये अधिक पर नगर निगम को इंडियन ऑयल डीजल दे रहा है। वहीं, दो महीने पहले तक कंपनी नगर निगम को छह रुपये प्रति लीटर कम दाम पर डीजल देती थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि 10 मार्च के बाद आम जनता को भी महंगा डीजल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन गैस के मार्केटिंग अफसर प्रवीन कुमार का कहना है कि गैस का रेट कई कारणों से बदलता है। अब रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पड़ेगा। जिस कीमत पर कंपनी को गैस सरकार से मिलती है, उसी आधार पर वह संचालन खर्च जोड़कर अपने रेट रखती है। इस समय जो हालात हैं, उससे आशंका है कि सीएनजी-पीएनजी के रेट बढ़ सकते हैं।

अभी यह है कीमत

सीएनजी- 72.50 रुपये किलो
पीएनजी- 38.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed