{"_id":"634d5cd503e4db6c1b13e8d6","slug":"cng-cng-became-more-expensive-than-petrol-the-price-increased-again-in-17-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG : पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में फिर बढ़े दाम, घरेलू गैस पीएनजी के दाम तीन रुपए से अधिक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG : पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में फिर बढ़े दाम, घरेलू गैस पीएनजी के दाम तीन रुपए से अधिक बढ़े
Mon, 17 Oct 2022 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:17 PM IST
सार
प्रवीन सिंह ने बताया कि गैस की खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतों सोमवार से बढ़ोत्तरी कर दी गई है। लखनऊ आगरा व उन्नाव में सीएनजी अभी तब 95 रुपए प्रति किलो थी जो अब दो रुपए बढ़ोत्तरी के बाद 97 रुपए प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीन गैस कंपनी ने 17 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई कीमतें सोमवार से लागू भी कर दी गई हैं। जिसके बाद अब सीएनजी लखनऊ में पेट्रोल से मंहगी हो गई है। शहर में पेट्रोल की कीमत 96 रुपए 53 पैसा प्रति लीटर है जबकि सीएनजी दो रुपए प्रति किलो बढ़ने केबाद अब 97 रुपए प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
पिछली बार ग्रीन गैस कंपनी ने 30 सितंबर को सीएनजी और पीएनजी केदामों में बढ़ोत्तरी की थी। अभी एक महीना भी नहीं हुआ और फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। अभी तक कंपनी हर महीने के अंत में ही कीमतों में बदलाव करती थी जो महीने की पहली तारीख से लागू होती थीं मगर इस बार 17 दिन में कीमतों बढ़ोत्तरी कर बदलाव कर दिया।
विज्ञापन
ग्रीन गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग प्रवीन सिंह ने बताया कि गैस की खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतों सोमवार से बढ़ोत्तरी कर दी गई है। लखनऊ आगरा व उन्नाव में सीएनजी अभी तब 95 रुपए प्रति किलो थी जो अब दो रुपए बढ़ोत्तरी के बाद 97 रुपए प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
अयोध्या में अब तक 96 रुपए 45 पैसा प्रति किलो सीएनजी थी जो अब दो रुपए बढ़ने के बाद 98 रुपए 45पैसा प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू गैस पीएनजी की कीमत में 3.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब नई कीमत 58.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर हो गई है।