फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMS targeted CDO in the matter of prescribing outside medicines to patients

Lucknow News: मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने के मामले में सीएमएस ने सीडीओ पर साधा निशाना

Fri, 03 Jan 2025 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
CMS targeted CDO in the matter of prescribing outside medicines to patients
रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखने के मामले में सीएमएस ने जवाब देने की जगह सीडीओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। इसे लेकर सीएमएस ने सीडीओ को ही पत्र भेजा है। साथ ही प्रतिलिपि प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित उच्चाधिकारियों को की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का नवंबर 2024 में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें मरीजों को बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिली थी। जिस पर सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का वेतन रोकने की संस्तुति सीडीओ ने की थी। इसके बाद से दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई। सीएमएस को इसे लेकर जवाब देना पड़ा और फिर उनका वेतन निर्गत किया गया। वहीं 31 दिसंबर 2024 को सीडीओ ने सीएमएस से जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखने के मामले में उनकी संलिप्तता होने तथा मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात लिखकर स्पष्टीकरण मांगा। इस पर बृहस्पतिवार को सीएमएस ने सीडीओ को पत्र भेजकर उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। पत्र में लिखा गया कि सीडीओ दुराग्रह से काम कर रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया गया कि इसी कारण आरकेएस के फंड से कार्यों की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed