फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMS students won 18 medals, including 12 gold, at the district swimming competition.

Lucknow News: जिला तैराकी प्रतियोगिता में सीएमएस के छात्रों ने जीते 12 स्वर्ण समेत 18 पदक

Fri, 03 Jul 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CMS students won 18 medals, including 12 gold, at the district swimming competition.
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस के छात्रों ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण और छह रजत सहित कुल 18 पदक जीते। प्रतियोगिता में सीएमएस के अयान यादव और रजुता साहू ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर सबसे अधिक प्रभावित किया। अयान ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्री-स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वहीं रजुता ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के अलावा 100 और 400 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा शिव जायसवाल ने एक स्वर्ण और दो रजत, कौस्तुभ सिंह ने एक स्वर्ण और एक रजत, आरुष गुप्ता ने दो रजत और अनंत श्रीवास्तव ने एक रजत पदक जीता। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने सभी पदक विजेता छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed