फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cmo gives investigation to chief sectary cooperative for corruption against md

सहकारी बैंक के एमडी के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच प्रमुख सचिव सहकारिता को सौंपी

Sun, 19 May 2019 07:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 19 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
cmo gives investigation to chief sectary cooperative for corruption against md
सांकेतिक तस्वीर
उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए ये फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता को पूरे मामले की जांच करते हुए यथास्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केपी सिंह के खिलाफ जनसुवाई पोर्टल पर 24 अप्रैल 2019 को भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। इसके बाद 7 मई 2019 को मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता एमवी रामी रेड्डी को उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि केपी सिंह पर पीसीयू प्रबंध निदेशक, अपर निबंधक व अपर आयुक्त प्रशासन सहकारिता के पद पर रहते हुए 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इसकेअलावा एक क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर बिना स्वीकृति नियुक्ति की। क्षेत्रीय कार्यालय खोलने और क्षेत्रीय प्रबंधक के टीए-डीए के रूप में करोड़ों रुपये का खर्च बढ़ा दिया।

यहां तक कि कार के वीआईपी नंबर के लिए 15 हजार रुपये की व्यवस्था फर्जी वाउचर से करने, लखीमपुर खीरी में 50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में निलंबित 29 कर्मचारियों को बहाल करने की एवज में भी करोड़ों का वारा-न्यारा करने, आगरा के सिकंदरा में होटल बनाने और 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बनाने का आरोप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed