फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will award sports persons on national sports day

सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर, 22 खिलाड़ियों को योगी ने किया सम्मानित

Tue, 29 Aug 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will award sports persons on national sports day
खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

इटावा का सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज अब मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा मंगलवार को खेल दिवस के मौके अपने सरकारी आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में की। सीएम ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से पूरी दुनिया में देश की पहचान बनाई, इसलिए श्रद्धांजलि स्वरूप सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 22 खिलाड़ियों का सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और मंच देने का काम उनकी सरकार ने काम शुरू किया है। यूपी सिर्फ जनसंख्या में नहीं खेलों में भी आगे रहना चाहिए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने प्रतिभाओं को पहचानाने व अवसर देने का काम किया है।
विज्ञापन


ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये पुरस्कार में देगी। इसी तरह सिल्वर मेडल जीतने वालों को चार करोड़ तथा कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। यही नहीं कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी पदक हासिल करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को केंद्र सरकार के समान समान पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खेलों में उत्तर प्रदेश पीछे है। उनकी सरकार ने खिलाड़ियों और खेलों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। चयन समिति से लेकर प्रतियोगिताओं तक के आयोजन में खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। उन्होंने अफसोस जताया कि लखनऊ जैसा शूटिंग रेंज कहीं नहीं है लेकिन, यह उपेक्षा का शिकार है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दी जाएगी 20 हजार रुपये महीने पेंशन

cm yogi will award sports persons on national sports day

खेल एवं युवा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि उन्होंने आगामी दस वर्षों में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में यूपी में पांच गोल्ड लाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक खेल की चयन समिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए 20 हजार रुपये महीने पेंशन शुरू की है।

खेल एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव इफ्तखारुद्दीन ने कहा कि सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना में 20-25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाने के लिए 275 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार : 8 खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और 3.11 लाख रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नाम--खेल
मंजुला पाठक--हैंडबाल
सुशीला पंवार--भारोत्तोलन
श्रेया सिंह--ताइक्वांडो

श्रेया कुमार--सॉफ्टटेनिस
गार्गी यादव--कुश्ती
प्रीति गुप्ता--खो-खो
रंजना--हॉकी
अंशू दलाल--जूडो

इन खिलाड़ियों को दिया गया लक्ष्मण पुरस्कार

cm yogi will award sports persons on national sports day

लक्ष्मण पुरस्कार : 6 खिलाड़ियों को 3.11 लाख रुपये, लक्ष्मण की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नाम--खेल
राहुल चौधरी--कबड्डी
शनीष मणि मिश्रा--सॉफ्ट टेनिस

सिद्धार्थ वर्मा--जिम्मास्टिक
दानिश मुज्तबा--हॉकी
मो. असब--शूटिंग
रजनीश कुमार मिश्रा--हॉकी

12वें साउथ एशियन गेम्स के खिलाड़ी भी सम्मानित
12वें साउथ एशियन गेम्स 2016 में हैंडबाल की टीम में यूपी के चार खिलाड़ियों और वुशू के एक खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नाम--खेल
इंदु गुप्ता--हैंडबाल
सुष्टि अग्रवाल--हैंडबाल
मंजुला पाठक--हैंडबाल
सचिन कुमार भारद्वाज--हैंडबाल
उचित शर्मा--वुशू

आईएएस अफसर सुहास एलवाई को 10 लाख का पुरस्कार

cm yogi will award sports persons on national sports day

एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप और तुर्कीस ओपेन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को दस लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला क्रिकेटरों को मिले 8-8 लाख रुपये
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उप विजेता रही भारतीय टीम में प्रदेश की दो खिलाड़ियों दीप्ति शर्मा व पूनम यादव को 8-8 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed