फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi upset with officers running to Delhi again and again said to ministers to review situation in district

UP News: अफसरों की बार-बार दिल्ली दौड़ से सीएम योगी खफा... दी हिदायत, मंत्रियों से बोले-जिलों में करें समीक्षा

Tue, 11 Mar 2025 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 09:02 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि कुछ अधिकारियों का मीटिंग के नाम पर अक्सर दिल्ली जाना ठीक नहीं है। अगर जाना जरूरी है तो उचित कारण बताएं और सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश छोड़ें। 

विज्ञापन
CM Yogi upset with officers running to Delhi again and again said to ministers to review situation in district
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बैठक के बहाने बार-बार दिल्ली जाने वाले अफसरों के दौरे पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब से कोई भी अधिकारी सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश के बाहर जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दिल्ली में किसी मीटिंग में कौन सा अधिकारी जा रहा है, उसकी पूरी रिपोर्ट से उन्हें भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही। 
विज्ञापन


सीएम ने मंत्रियों से भी कहा कि वह भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में लगातार समीक्षा करें। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को '10 खरब' करने को ध्यान में रखकर लगातार बैठकें करने और योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। गन्ना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवहन समेत करीब आधा दर्जन विभागों की मासिक समीक्षा बैठक न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में सरकार की व्यवस्थाओं को जनता के बीच बताएं 

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जनता के बीच महाकुंभ के बारे में चर्चा करें। वीडियो भी दिखाएं और लोगों को सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताएं। 

जनता की समस्याओं की सुनवाई करें और समाधान कराएं

बैठक में मुख्यमंत्री को महाकुंभ से संबंधित उस वीडियो को भी दिखाया गया। उसे जनता को दिखाने के लिए तैयार कराया गया है। सीएम ने कहा कि 25 मार्च को प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए सभी मंत्री जनता के बीच सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताएं। जनता की समस्याओं की सुनवाई करें और उसका समाधान कराएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed