फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi took stock of the arrangements at Ram Manohar Lohia Hospital

यूपी : राममनोहर लोहिया अस्पताल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

Fri, 31 Dec 2021 04:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 Dec 2021 04:51 PM IST
सार

चुनाव आयोग की ओर से चुनावों के मद्देनजर सर्तकता बरतने के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सीएम ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi took stock of the arrangements at Ram Manohar Lohia Hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया । सीएम ने अस्पताल की सुविधाओं का मुआयना किया। चुनाव आयोग की ओर से चुनावों के मद्देनजर सर्तकता बरतने के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सीएम ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम ने कहा कि तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए यूपी पर तौर पर तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सर्तकता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निगरानी समितियों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में कोरोना के इस नए वैरिएंट की रोकथाम करने के लिए निगरानी समितियों को एक्टिव करने के साथ माइक्रो प्लान के तहत डोर टू डोर स्क्रीनिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान के चलते प्रदेशवासियों को संक्रमण की चपेट से बचाने के लिए योगी सरकार पूरी तौर पर जमीनी स्तर पर मुस्तैद है जिसके चलते प्रदेश सरकार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अस्पतालों में विशेष प्रबंध कर रही है। प्रदेश के ग्रामीण व शहरी अस्पतालों में सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर सरकार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। प्रदेश में एक ओर कोरोना तीसरी लहर को पहले से ही सभी जिलों के डीएम को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में बेडो की संख्या में इजाफा करने के संग ऑक्सीजन व दवाइयों की व्यवस्था पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पतालों में बढ़ाई जा रही बेड की क्षमता, स्वच्छता, कोविड प्रोटोकॉल पर फोकस
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 3602 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हैं। जिसमें 14,408 बेड हैं। वहीं, 943 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 28,290 बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में कोविड के लिए बेड की क्षमता को बढ़ाकर 70 हजार से पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


ऐसे में जिन सीएचसी-पीएचसी पर विस्तार की जगह है, उनमें प्री-फैब वार्ड बनाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से सीएचसी-पीएचसी में लगभग 19 हजार बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। टेस्टिंग, टीकाकरण, सर्विलांस, सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीकू नीकू, 855 सीएचसी में 50 और 3011 पीएचसी में 10 नए बेड की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed