फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल का मंदिर जाना पाखंड, कपिल सिब्बल से अयोध्या मामले में डलवा रहे बाधा: गुजरात में योगी

Thu, 07 Dec 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Dec 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
cm yogi spoke against congress party in gujarat election meeting

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में कांग्रेस को जमकर घेरा। कहा कि राहुल गांधी मंदिरों में घूमने का पाखंड कर रहे हैं। वह अयोध्या के समाधान में कपिल सिब्बल से व्यवधान डलवा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात का गौरव और विकास का प्रतीक बताते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।



योगी बुधवार को लखनऊ से सूरत एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। रात तक उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भावनगर के गरियाधर, तलाला, सांवरकुंडला और अमरेली में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

​मोबाइल का टार्च जलाकर मांगा समर्थन

cm yogi spoke against congress party in gujarat election meeting

योगी ने कहा कि राहुल को गुजरात में अचानक मंदिरों की याद आ रही है। वह मंदिरों में घूमने का पाखंड करते हैं और अपने नेता कपिल सिब्बल से सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले के समाधान में व्यवधान डलवाते हैं। अयोध्या मामले की सुनवाई टालने से कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। सिब्बल ने जो कहा वहीं कांग्रेस का असली चरित्र है। कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर पर अपना रुख साफ करना चाहिए। राहुल को गुजरात चुनाव से पहले मंदिरों की याद क्यों नहीं आई?

cm yogi spoke against congress party in gujarat election meeting

योगी ने कहा, राहुल अपना विकास तो चाहते हैं पर जनता के विकास का विरोध करते हैं। वह गुजरात के विकास के वादे कर रहे हैं पर पीढ़ियों की अमेठी सीट का विकास नहीं करा पाए। जब देश की जनता संकट में होती है तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं। डोकलाम में भारतीय सेना चीन के सामने सीना तानकर खड़ी थी तो राहुल चीन के राजदूत से गले मिल रहे थे। कहा कि पीएम मोदी गुजरात का गौरव हैं, देश में विकास और सुशासन के प्रतीक हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ा है। विश्व के नेता भारत को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi spoke against congress party in gujarat election meeting
- फोटो : amar ujala

मोबाइल का टार्च जलाकर मांगा समर्थन
सांवरकुंडला और अमरेली की सभाएं रात में हुईं। इन दोनों सभाओं में भारी भीड़ जुटी। योगी ने भीड़ से खचाखच भरे मैदान में मोबाइल से टार्च जलाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। अमरेली में रात 9.30 बजे उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग मौजूद थे। वे मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे। रास्ते में खड़ी भीड़ जय श्रीराम के नारे लगा रही थी।

विज्ञापन
cm yogi spoke against congress party in gujarat election meeting

योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद चुनाव अभियान शुरू करेंगे। वह गुजरात के राजकोट, भावनगर, आणंद, सुरेन्द्र नगर और बड़ोदरा जिले में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं  को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का 8 दिसंबर को लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed