फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi speech in vidhan sabha

विपक्ष पर बरसे सीएम, कहा-न सुधरा है न सुधरेगा लेकिन हमने बदली यूपी की छवि

Thu, 20 Dec 2018 11:25 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
cm yogi speech in vidhan sabha
सेंट्रल हॉल में मीडिया को संबोधित करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विपक्ष तिल को ताड़ बनाना जानता है। षड्यंत्र की उसकी आदत न तो सुधरी है, न सुधरेगी। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने जाति-मत-मजहब के आधार पर कई दशकों से किए जा रहे विश्वासघात की स्थिति बदल दी है। प्रदेश की खराब छवि को बदलने में अच्छी सफलता मिल रही है। यह प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2018-19 के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने पिछली सरकारों से अपनी सरकार के पौने दो साल के कामकाज की तुलनात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा, जब विपक्षी दल सत्ता में थे और केंद्र से किसानों, गरीबों की सहायता के लिए बजट मिल रहा था, तब इन्होंने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन


अब हमारी सरकार किसानों, नौजवानों, गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। इन कामों की हर स्तर पर प्रशंसा हो रही है, तब विपक्ष षड्यंत्र कर तिल को ताड़ बनाने की आदत पर काम कर रहा है।जिन्होंने सत्ता में रहकर कभी आलू की सरकारी स्तर पर खरीद नहीं की, उन्होंने राजभवन व सीएम आवास के आसपास सड़ा, गला, कटा आलू लाकर फेंकने का काम किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी बोले, पहले कहा जाता था कि केंद्र की फ्लैगशिप स्कीम यूपी में सफल तो देश में सफल, यूपी में फेल तो देश में फेल। आज प्रदेश ने आवास से लेकर शौचालय, विद्युतीकरण से बिजली कनेक्शन देने तक, धान, गेहूं खरीद से गन्ना मूल्य भुगतान तक रिकॉर्ड कायम किया है। स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय नारी गरिमा के प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। विभागों ने बजट के खर्च में शानदार काम किया है।  उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए अपराधवार घटते आंकड़े भी गिनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed