{"_id":"599e62074f1c1b5c5b8b48c3","slug":"cm-yogi-sends-relief-goods-to-flood-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे सीएम, बोले- देखने आया हूं मदद मिल रही है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे सीएम, बोले- देखने आया हूं मदद मिल रही है या नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फैजाबाद की तीन बाढ़ग्रस्त तहसीलों के दौरे पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम से सवा घंटे की देर पर पस्ता गांव के हेलीपैड पर वह 11.15 पर उतरे।
विज्ञापन
यहां कुल 616 बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बांटी गई, मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से 11 लोगों को राहत सामग्री दी। इसके बाद मंच से कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत व बचाव कार्य ठीक से हो रहा या नहीं, इसे देखने आया हूं।
विज्ञापन
डीएम समेत सांसद-विधायक को राहत के लिए लगाया गया है। मैंने खुद गोरखपुर, महराजंगज, बस्ती आदि प्रभावित जिलों में जाकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया है। राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सा व्यवस्था ठीक से होनी चाहिए। बाढ़ से फसलों की क्षति का आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन हिदायत दी कि राहत देने में कोई लापरवाही न हो।
यहां से मुख्यमंत्री सोहावल के माझा कला सहारा बाग हेलीपैड पर उतरे, यहां भी 123 लोगों को राहत सामग्री बांटने का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद-विधायक समेत अधिकारी मौजूद रहे।यहां से सीएम पूरा बाजार रवाना हुए हैं।
रुदौली के बाढ़ प्रभावित महंगू का पूरा और कैथी मांझा में सीएम नहीं गए। पस्ता के हेलीपैड पर 11:15 उतरकर राहत सामग्री बांटी।