फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: World's first seven star vegetarian hotel will open in Ayodhya

सीएम योगी बोले: अयोध्या में खुलेगा विश्व का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, दुनिया के लिए मॉडल होगा यह शहर

Tue, 09 Jan 2024 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

योगी ने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए कई वर्षों की प्लानिंग के साथ सरकार काम कर रही है। आठ नए होटल यहां बन रहे हैं। इसके अलावा 25 के प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें कई फाइव और सेवन स्टार होटल शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Yogi said: World's first seven star vegetarian hotel will open in Ayodhya
सीएम योगी अयोध्या में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अभी अयोध्या के बदलने की शुरुआत है, देखते जाइए। आने वाले समय में यहां कई ऐसे मॉडल लागू होंगे जो पूरे देश के लिए नजीर बनेंगे। राम के धाम के भीतर विश्व स्तरीय विकसित महानगर जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है तो इसके बाहरी हिस्से को भी हर तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अयोध्या को लेकर देश-दुनिया उत्सुक है, नई उमंग है, इस भाव को अनवरत बनाए रखना होगा। योगी ने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए कई वर्षों की प्लानिंग के साथ सरकार काम कर रही है। आठ नए होटल यहां बन रहे हैं। इसके अलावा 25 के प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें कई फाइव और सेवन स्टार होटल शामिल हैं। देश में पहली बार सेवन स्टार शाकाहारी होटल यहीं पर खुलने जा रहा है। आज इसकी फ्रांस में घोषणा हो रही है। डिजीटल टूरिस्ट मैप यहां आने वालों का मददगार बनेगा। राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में अयोध्या स्वच्छ और दिव्य कुंभ की तरह दिखेगी।

विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार को यहां सर्किट हाउस के सभागार में संवाददाताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लंबा समय यहां बिताया या फिर चार-पांच वर्ष बाद आए उन्हें नई अयोध्या नजर आ रही होगी। सिर्फ आस्था का सम्मान नहीं किया जा रहा, ढेर सारे लोगों के लिए आजीविका के माध्यम भी उपलब्ध हो रहे हैं। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे महानगरों के साथ फोर लेन की कनेक्टिविटी हो गई है। 15 जनवरी तक रेल लाइन का दोहरीकरण हो जाएगा। एयर कनेक्टिविटी की शुरुआत हो ही चुकी है। यहां के हवाई अड्डे पर आठ बड़े प्लेन उतर सकते हैं। इसके विस्तार की भी तैयारी है।
विज्ञापन


विकास से रोजगार सृजन की संभावना को विराट स्वरूप मिला
उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंदर हाल के वर्षों में बहुत विकास हुआ है। पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ऐसे में रोजगार सृजन की संभावना को विराट स्वरूप मिला है। टैक्सी, नाविक, दुकानदार और फूल व प्रसाद बेचने वालों की आजीविका बढ़ी है। बड़ी संख्या में श्रद्घालु और पर्यटकों के आने से इसमें लगातार इजाफा ही होगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए 22 भारतीय के साथ संयुक्त राष्ट्र की नौ सूचीबद्ध भाषाओं में संकेतक लगवाए जा रहे हैं। शहर में बिजली संचालित बस सेवा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो दस साल पहले होना चाहिए था वो अब हो रहा

सीएम ने कहा कि अयोध्या में अपनी तरह का बिल्कुल अलग बहुमंजिली पार्किंग का मॉडल दिया गया है। जहां पर एक ही जगह पार्किंग के साथ व्यावसायिक स्थान, भोजनालय और डाॅरमेट्री की सुविधा मिलेगी। ये भवन सड़क चौड़ीकरण के बाद व्यापारियों के पुनर्वास के भी माध्यम बनेंगे। यह देश की पहली सोलर सिटी होगी। जो काम अयोध्या में दस साल पहले हो जाने चाहिए थे वो अब हो रहे हैं।

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर को जोड़कर विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर को जोड़कर ग्रीन काॅरिडोर विकसित होगा। यहां से आने वाले रामभक्तों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी हाइवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। एंबुलेंस समेत अन्य आकस्मिक सेवाएं भी मिलेंगी। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यहां पर रोजाना 50 हजार लोगों के रूकने की व्यवस्था की जा रही है।

22 को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान और शराब की दुकानें बंद रहेंगी
योगी ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 16 से 22 तक हर शहर, हर गांव उत्सव मनाएगा। सभी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और रामनाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दीप जलाए जाएंगे। इस वर्ष के 22 जनवरी जैसा उत्सव अब हर वर्ष दीपोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed